दरअसल एक माह पूर्व 16 नवंबर शाम साढ़े 6 बजे गोगवान में अपने बेटे को आवारा गर्दी गलत कार्य से रोकना एक मां को इतना भारी पड़ा कि उसे इसके बदले में गोली खानी पड़ी। आरोपी कलयुगी बेटे ने अपने चचेरे भाई के साथ मिलकर परिवार के लोगों पर तंमचे से फायर कर दिये। जिसमें आरोपी की मां मीना, बहन आसमां, भाई उस्मान व चचेरा भाई सुऐब घायल हो गये थे। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को सरकारी अस्पताल पहुंचाया था। जहां से उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया था। वही आरोपी बेटे ने परिजनों पर झूठा केस लिखवाने के लिए अपने चचेरे भाई मेहरूब के हाथ में तमंचे से गोली मार दी थी, लेकिन पुलिस ने मामले की गहनता से जांच पड़ताल की तो मामले का खुलासा किया गया। जिसमें आरोपी के चचेरे भाई मेहरूब को पुलिस ने तमंचे के साथ गिरफ्तार कर लिया था।