26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मनचले को महिला ने सिखाया सबक, अश्लील कमेंट करने पर चप्पलों से की धुनाई

मनचलों के हौंसले दिनों दिन बुलंद होते जा रहे हैं। हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि आए दिन जनपद में कहीं न कहीं से छेड़छाड़ की घटना की सुनने को मिल ही जाती है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

शामली

•

image

Nitish Pandey

•

Updated: 1 Nov 2021, 4:27 PM IST

shamli_news.jpg

शामली. उत्तर प्रदेश के शामली जिले के बुढ़ाना रोड निवासी महिला अपने दो बच्चों को स्कूल से लेकर घर जा रही थी। इस दौरान वीवी इंटर कॉलेज रोड पर नाले के पुल के निकट एक युवक ने महिला पर अश्लील कमेंट करते हुए छेड़खानी कर दी। जो महिला को बिल्कुल भी सहन नहीं हुआ। जिसके बाद महिला ने बहादुरी दिखाते हुए आरोपी को पकड़ लिया और उसकी चप्पलों से जमकर धुनाई की।

यह भी पढ़ें : शादी और सार्वजनिक कार्यक्रमों पर पाबंदी, अब आ सकेंगे सिर्फ इतने मेहमान

भीड़ ने भी की मनचले की पिटाई

इस दौरान लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। भीड़ ने भी आरोपी की लात-घूसों से पिटाई की। ऐसा पहली बार नहीं हो रहा है, जब मनचलें को महिला ने पीटा हो। इससे पहले भी मनचलों की महिलाओं द्वारा पिटाई की जा चुकी हैं। लेकिन तब भी आरोपियों पर कोई असर नहीं पड़ता है। न ही उन्हें अपनी इज्जत दिखाई देती है और न ही दूसरे की। इसके साथ ही सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को लोगों के चंगुल से छुड़वाया और थाने ले आई।

आरोपी के खिलाफ होगी कार्रवाई

वहीं इस मामले में पीड़िता की तरह से आरोपी मनीष के खिलाफ शहर कोतवाली में तहरीर दी गई है। इसके साथ ही पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ तहिला की तरफ से तहरीर मिल गई है। जिसके चलते आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें : झांसी में लगी कारसेवक जगत की प्रतिमा, पुलिस की गोली से हुई थी मौत

बड़ी खबरें

View All

शामली

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग