24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पुलवामा हमले में शहीद हुआ था जवान, सीएम योगी के आदेश के बाद अब भाई को मिली यह नौकरी

- 14 फरवरी को पुलवामा में सीआरपीएफ काफिले पर हुआ था आतंकी हमला - शामली के रेलपार निवासी अमित कुमार भी हमले में हुए थे शहीद - प्रदेश सरकार ने शहीद के परिजनों को आर्थिक सहायता व एक सदस्य को नौकरी देने की घोषणा की थी
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

शामली

•

image

sharad asthana

•

Updated: 8 Mar 2019, 3:53 PM IST

shamli

पुलवामा हमले में शहीद हुआ था जवान, सीएम योगी के आदेश के बाद अब भाई को मिली यह नौकरी

शामली। पुलवामा में हुए आतंकी हमले में शहीद जवान अमित कोरी के भाई को सीएम के आदेश के बाद शामली कलेक्ट्रेट में लिपिक के पद पर नौकरी मिल गई है। डीएम ने शहीद के भाई को अपने कार्यालय में ज्वाइनिंग लेटर प्रदान किया। जवान के भाई ने डीएम सहित प्रदेश सरकार का आभार जताया है।

यह भी पढ़ें:Video: छात्रा ने पहले दी 10वीं की परीक्षा और बाद में दी पिता व भाई को मुखाग्नि, इसके बाद कही ऐसा बात कि सब रो पड़े

सीआरपीएफ काफिले पर हुआ था हमला

गत 14 फरवरी को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ काफिले पर हमला हुआ था। इसमें शामली जनपद के दो जवान शहीद हो गए थे। इनमें बनत निवासी प्रदीप कुमार व रेलपार निवासी अमित कुमार भी शामिल थे। इसके बाद उत्तर प्रदेश सरकार ने शहीद के परिजनों को आर्थिक सहायता व एक सदस्य को नौकरी देने की घोषणा की थी। इसके तहत रेलपार निवासी शहीद अमित कुमार के भाई अर्जुन को शामली कलेक्ट्रेट में लिपिक की नौकरी प्रदान की गई है।

यह भी पढ़ें: आजम खान के गृह जिले में भाजपा के खिलाफ लगा ऐसा बोर्ड कि मच गया हड़कंप

डीएम ने सौंपा ज्‍वाइनिंग लेटर

शुक्रवार को डीएम अखिलेश सिंह ने शहीद के भाई अर्जुन को अपने कार्यालय में ज्वाइनिंग लेटर सौंपा। अर्जुन ने डीएम व प्रदेश सरकार का आभार जताते हुए कहा कि उसके भाई ने देश की सेवा में अपने प्राण न्यौछावर कर दिए। उसके पिता वृद्ध हैं और उन्हें नौकरी की सख्त जरूरत थी। प्रदेश सरकार ने उनके दुख-दर्द को समझा और उसे कलेक्ट्रेट में नौकरी दिलाई। इसके लिए वह और उसका परिवार मुख्यमंत्री का आभारी है। डीएम अखिलेश सिंह ने भी अर्जुन को बधाई दी।

यह भी पढ़ें: Video: अब मोबाइल ऐप से कटेगा चालान, इस तरह शुल्‍क भरना होगा वाहन मालिक को

बड़ी खबरें

View All

शामली

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग