शामली. बीजेपी पश्चिमी उत्तर के अपने गढ़ कैराना में इज्जत बचाती नजर आ रही है। यहां भाजपा के प्रत्याशी प्रदीप चौधरी सुबह से पीछे चल रहे थे। लेकिन दोपहर के बाद एक बार फिर से बढ़त बनाते नजर आ रहे हैं। भाजपा के प्रदीप चौधरी 408898 के साथ सबसे आगे हैं, जबकि समाजवादी पार्टी प्रत्याशी तबस्सुम दहन 331527 मत लेकर दूसरे स्थान पर है। वहीं, कांग्रेस के हरेन्द्र मलिक 51677 मतों के साथ दोपहर 3.30 बजे तक तीसरे नम्बर हैं। गौरतलब है कि पश्चिम उत्तर प्रदेश की मात्र एक कैराना सीट ही वर्तमान में गठबंधन के पास है। जहां उपचुनाव में रालोद के टिकट पर तबस्सुम बेगम ने जीत दर्ज की थी।