शामली. भाजपा पश्चिमी उत्तर के अपने गढ़ कैराना में इज्जत बचाती नजर आ रही है। यहां भाजपा के प्रत्याशी प्रदीप चौधरी सुबह से पीछे चल रहे थे। लेकिन दोपहर के बाद एक बार फिर से बढ़त बनाते नजर आ रहे हैं। भाजपा के प्रदीप चौधरी 227350 के साथ सबसे आगे हैं, जबकि समाजवादी पार्टी प्रत्याशी तबस्सुम दहन 208514 मत लेकर दूसरे स्थान पर है। वहीं, कांग्रेस के हरेन्द्र मलिक 37361 मतों के साथ दोपहर एक बजे तक तीसरे नम्बर हैं।