4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

VIDEO: इतने लाख की अवैध शराब के साथ दबोचे गए तीन आरोपी, वीडियो देख कर हैरान रह जाएंगे

पंजाब और हरियाणा से लाई जा रही थी शराब
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

शामली

•

image

Ashutosh Pathak

•

Updated: 8 Jan 2019, 12:28 PM IST

file photo

यूपी पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, इतने लाख की शराब के साथ दबोचे तीन आरोपी

शामली। यूपी की शामली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर पंजाब से तस्करी कर यूपी में लाई जा हजारों पेटी शराब से भरे ट्रक को पकड़ा है। पकड़ी गई शराब की कीमत 10 लाख रुपए बताई जा रही है। पुलिस ने मौके से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

दरअसल शामली जिले की थाना आदर्श मंडी पुलिस ने मुखबिर से सूचना मिली की 10 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब और हजारों की नगदी लाइ जा रही है। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर 3 शराब तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों का नाम सुखविंदर, गुरु सेवक, मोहिंदर निवासी पंजाब और एक हरियाणा है। आरोपियों ने बताया कि उसे पंजाब के रहने वाले एक व्यक्ति ने ट्रक भर कर यूपी के शामली जनपद में छोड़ने की बात कही थी, लेकिन उससे पहले पुलिस ने उसे पकड़ लिया। उधर इस मामले में एसपी का कहना है कि आदर्श मंडी थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी करते हुए पंजाब से तस्करी करके लाई जा रही शराब से भरे एक ट्रक को पकड़ा है, मौके से तीन आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया है। यह शामली में किसी व्यक्ति को शराब की सप्लाई करनी थी।

बड़ी खबरें

View All

शामली

उत्तर प्रदेश