2 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वन विभाग ने की एक दिन में दो लाख पौधे लगाकर इतिहास रचने की तैयारी

जिले के 541 किसानों के जरिए वन विभाग करवाएगा दो लाख पौधों का रोपण
less than 1 minute read
Google source verification

image

Gwalior Online

Jul 02, 2017

latation

latation

श्योपुर. दो जुलाई रविवार को जिले सहित पूरे प्रदेश में पौध रोपण होगा। इस दिन वन विभाग ने भी दो लाख पौधे एक साथ लगाकर इतिहास रचने की तैयारियां कर ली है। ये पौधे वन विभाग जिले के 541 किसानों के जरिए उनकी सुविधायुक्त भूमि पर लगवाएगा। इसके लिए वन विभाग ने किसानों को पौधों का वितरण कर दिया है।




दरअसल2 जुलाई को सरकार ने पूरे प्रदेश में पौध रोपण करने का रिकॉर्ड बनाने का कार्यक्रम निर्धारित किया है। जिसके तहत श्योपुर के वन विभाग ने भी 2 जुलाई को दो लाख पौधे लगाए जाने का कार्यक्रम तय किया। यदि वन विभाग एक दिन में दो लाख पौधे लगाने में सफल हो गया तो यह वन विभाग के लिए एक में दिन इतने सारे पौधे लगाने का रिकॉर्ड बन जाएगा।



पौधे लगाने वाले किसानों को पैसे भी देगा वन विभाग
वन विभाग के द्वारा 2 जुलाई को जिन किसानों के जरिए उनकी भूमि पर पौधे लगवा जाएंगे, उन किसानों को वन विभाग 15 रुपए प्रति पौधे के हिसाब पैसे भी देगा। इतनी ही नहीं,दूसरे साल भी वन विभाग इन्हीं किसानों को 10 रुपए प्रति पौधे और देगा। ताकि किसान इन पौधों को लगाने के बाद उनको वृक्ष बना सके।