28 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Madhya Pradesh / Sheopur / बिग कैट की 7 प्रजातियों में से 5 भारत में, इनमें 2 कूनो नेशनल पार्क में

बिग कैट की 7 प्रजातियों में से 5 भारत में, इनमें 2 कूनो नेशनल पार्क में

-भारत की पहल पर बना है बिग कैट एलांयस, अब तक इसमें 97 देश जुड़े
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

श्योपुर

•

image

jay singh gurjar

•

Updated: 2 Mar 2024, 4:56 PM IST

बिग कैट की 7 प्रजातियों में से 5 भारत में, इनमें 2 कूनो नेशनल पार्क में

बिग कैट की 7 प्रजातियों में से 5 भारत में, इनमें 2 कूनो नेशनल पार्क में

श्योपुर,
दुनिया में बिग कैट(बड़ी बिल्ली) की 7 प्रकार की प्रजातियां हैं और प्रजातियों को बचाने के लिए अब 97 देश एक दूसरे के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं। इसके लिए भारत की पहल पर बिग कैट एलांयस बनाया गया है, जिसमें बड़ी बिल्लियों के रहवास क्षेत्र वाले देश एक दूसरे से तकनीकी जानकारी शेयर कर रहे हैं, बल्कि इन वन्यजीवों की ट्रांसलोकेशन की तरफ भी बढ़ रहे हैं। ताकि इन 7 प्रकार के वन्यजीवों को संरक्षित किया जा सके। भारत का चीता प्रोजेक्ट भी इसी का हिस्सा है। इस बिग कैट एलांयस में अब 97 देश शामिल हो गए हैं। ये वे देश हैं जिनमेंं 7 प्रकार की बड़ी बिल्लियों में से एक न एक प्रजाति पाई जाती है।
7 में से 5 बिग कैट भारत में
विश्व में बिग केट की 7 प्रजातियां (लॉयन, टाइगर, चीता, लेपर्ड, स्नो लेपर्ड, जगुआर और प्यूमा) पाई जाती हैं। इनमें 5 प्रकार की प्रजाति (लॉयन, टाइगर, चीता, लेपर्ड, स्नो लेपर्ड) तो भारत में ही पाई जाती हैं। देश में लॉयन प्रोजेक्ट, टाइगर प्रोजेक्ट, चीता प्रोजेक्ट आदि परियोजनाओं से इन प्रजातियों की आबादी देश में बढ़ भी रही है। यही वजह है कि बिग केट एलांयस का नेतृत्व भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर रहे हैं।
कूनो देश में इकलौता, जहां चीता और लेपर्ड एक साथ
भारत में बिग केट की 5 प्रजातियां पाई जाती हैं, लेकिन श्योपुर का कूनो नेशनल पार्क पूरे देश में इकलौता राष्ट्रीय उद्यान या अभयारण्य है, जहां चीता और लेपर्ड (तेंदुआ) एक साथ रह रहे हैं। कूनो में वर्तमान में 21 चीता (13 वयस्क और 8 शावक) हैं, जबकि एक सैकड़ा तेंदुआ भी यहां पाए जाते हैं। एपीसीसीएफ उत्तम कुमार शर्मा का कहना है कि विश्व में बिग केट की 7 प्रजातियों में से 5 भारत में है और 2 प्रजाति चीता और तेंदुआ तो कूनो में ही है और बेहतर तरीके से सर्वाइव कर रही हैं। शर्मा के मुताबिक बिग केट की जगुआर और प्यूमा प्रजाति साउथ अमेरिका में पाई जाती है।
हम पायलट प्रोजेक्ट के रूप में काम कर रहे हैं
केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र यादव का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन बिग कैट एलायंस बना है, जिसमें 97 देश बिग कैट को बचाने के लिए आपस में सहयोग कर रहे हैं। हमारे देश में पांच बिग कैट उपलब्ध हैं और इन पांचों को बचाने के लिए हम पायलट प्रोजेक्ट के रूप में काम कर रहे हैं। दो बिग कैट हमारे देश में नहीं पाए जाते हैं।