28 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Madhya Pradesh / Sheopur / #projectcheetah#दक्षिण अफ्रीका से लाए गए थे 12 चीते, एक साल में 33 फीसदी की हो गई मौत

#projectcheetah#दक्षिण अफ्रीका से लाए गए थे 12 चीते, एक साल में 33 फीसदी की हो गई मौत

-दक्षिण अफ्रीका से 12 चीतों को लाने का एक साल पूरा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

श्योपुर

•

image

jay singh gurjar

•

Updated: 18 Feb 2024, 11:50 AM IST

#projectcheetah#दक्षिण अफ्रीका से लाए गए थे 12 चीते, एक साल में 33 फीसदी की हो गई मौत

#projectcheetah#दक्षिण अफ्रीका से लाए गए थे 12 चीते, एक साल में 33 फीसदी की हो गई मौत

श्योपुर,
कूनो नेशनल पार्क में प्रोजेक्ट चीता के तहत दक्षिण अफ्रीका से लाए गए 12 चीतों को आज 18 फरवरी को पूरा एक साल हो गया है। ऐसे में कूनो में एक साल की अवधि में इन दक्षिण अफ्रीकी चीतों की सर्वाइवल रेट देखें तो नामीबियाई चीतों से बेहतर है। क्योंकि दक्षिण अफ्रीका से लाए 12 चीतों में 33.3 फीसदी की चीतों की मौत हुई है और 66.6 फीसदी जीवित हैं, जबकि नामीबिया से लाए 8 चीतों में 37.5 फीसदी चीतों की मौत हुई और 62.5 फीसदी चीते जीवित हैं।
उल्लेखनीय है कि प्रोजेक्ट चीता के करार के तहत दक्षिण अफ्रीका से 18 फरवरी 2023 को 12 चीते जोहान्सबर्ग से ग्वालियर लाए गए और फिर हेलीकॉप्टर से इन्हें कूनो में लाया गया। जिसके बाद केंद्रीय वनमंत्री भूपेंद्र यादव और तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा इन्हें कूनों के बाड़ों में रिलीज किया गया। इससे पहले 17 सितंबर 2022 को नामीबिया से 8 चीते लाए गए, जिन्हें प्रधानमंत्री ने रिलीज किया था।
अब दक्षिण अफ्रीका के 4 नर व 4 मादा बचे
18 फरवरी 2023 को दक्षिण अफ्रीका से लाए 12 चीतों को कूनो में छोड़ा गया था। दक्षिण अफ्रीका से लाए गए चीतों की उम्र तत्समय से 2 माह 4 महीने से 8 माह 3 महीने तक थी। इनमें 7 नर और 5 मादा थे। लेकिन इनमें से एक मादा दक्षा (इसकी मौत नर चीते की मेटिंग के समय हुई) और तीन नर उदय, तेजस और सूरज की मौत हो गई है। लिहाजा अब दक्षिण अफ्रीका के 4 नर व 4 मादा शेष बचे हैं। इनमें नर चीते अग्नि, वायु पावक और प्रभाष तथा मादा चीता धीरा, गामिनी, निर्वा और वीरा शामिल हैं। इसमें मादा चीता वीरा पिछले एक माह से खुले जंगल में है।
अब चीतों की नई खेप का इंतजार
प्रोजेक्ट चीता के तहत दक्षिण अफ्रीका से हुए करार के मुताबिक हर साल 10 चीते भारत लाए जाने हैं, लेकिन अब नई खेप कब आएगी, इसको लेकर कोई चर्चा नहीं हैं। हालांकि पहले दिसंबर में नई खेप आने की बात कही जा रही थी, लेकिन दो माह बीत गए हैं। वहीं अब कूनो में नए चीते आएंगे या मंदसौर के गांधीसागर में ये भी तय नहीं हैं।