28 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Madhya Pradesh / Sheopur / कूनो में फिर किलकारी…मादा चीता गामिनी ने 5 शावकों को दिया जन्म

कूनो में फिर किलकारी…मादा चीता गामिनी ने 5 शावकों को दिया जन्म

-अब कूनो नेशनल पार्क में हो गए 13 शावक
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

श्योपुर

•

image

jay singh gurjar

•

Updated: 10 Mar 2024, 5:29 PM IST

कूनो में फिर किलकारी...मादा चीता गामिनी ने 5 शावकों को दिया जन्म

कूनो में फिर किलकारी...मादा चीता गामिनी ने 5 शावकों को दिया जन्म
-अब कूनो नेशनल पार्क में हो गए 13 शावक
श्योपुर,
श्योपुर के कूनो नेशनल पार्क से एक बार खुश खबर आई। यहां दक्षिण अफ्रीका से लाई गई मादा चीता गामिनी ने 5 शावकों को जन्म दिया है। इस संबंध में केंद्रीय वनमंत्री भूपेंद्र यादव ने एक्स पर पोस्र्ट कर इस संबंध में जानकारी दी। इससे पहले जनवरी में मादा चीता ज्वाला ने भी 4 शावकों को जन्म दिया था।
इस प्रकार अब कूनो नेशनल पार्क में कुल 13 शावक हो गए हैं। इस तरह से कूनो में चीता की कुल संख्या 26 हो गई है, जिसमें 13 वयस्क और 13 शावक हैं। सिंह परियोजना संचालक और एपीसीसीएफ उत्तम कुमार शर्मा ने बताया कि मादा चीता गामिनी अभी बड़े बाड़े में है और रविवार को इसने 5 शावकों को जन्म दिया। हमारी टीम को मॉनिटरिंग के दौरान इसकी जानकारी मिली। गामिनी के सभी शावक स्वस्थ हैं। कूनो में नई खुशखबरी को लेकर केंद्रीय वनमंत्री भूपेंद्र यादव ने एक्स पर पोस्ट किया।

भूपेंद्र यादव ने लिखा...गामिनी की विरासत आगे बढ़ी
कूनो में नई खुशखबरी को लेकर केंद्रीय वनमंत्री भूपेंद्र यादव ने एक्स पर पोस्ट किया। जिसमें उन्होंने लिखा है कि दक्षिण अफ्रीका के त्वालु कालाहारी रिजर्व से लाई गई मादा चीता गामिनी ने आज 5 शावकों को जन्म दिया है। इससे भारत में जन्मे शावकों की संख्या 13 हो गई है। यह भारतीय धरती पर चौथा चीता वंश है और दक्षिण अफ्रीका से लाया गया चीता का पहला वंश है। सभी को बधाई, विशेषकर वन अधिकारियों, पशुचिकित्सकों और फील्ड स्टाफ की टीम को, जिन्होंने चीतों के लिए तनाव मुक्त वातावरण सुनिश्चित किया है। कूनो राष्ट्रीय उद्यान में शावकों सहित चीतों की कुल संख्या 26 है। गामिनी की विरासत आगे बढ़ी... उसके प्यारे शावकों का परिचय!