28 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Madhya Pradesh / Sheopur / गामिनी ने 5 नहीं 6 शावकों को दिया था जन्म, देखें वीडियो…

गामिनी ने 5 नहीं 6 शावकों को दिया था जन्म, देखें वीडियो…

-कूनो से फिर खुशखबर...10 मार्च को मादा चीता गामिनी ने जन्मे थे शावक
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

श्योपुर

•

image

jay singh gurjar

•

Updated: 18 Mar 2024, 11:52 AM IST

गामिनी ने 5 नहीं 6 शावकों को दिया था जन्म, देखें वीडियो...

गामिनी ने 5 नहीं 6 शावकों को दिया था जन्म, देखें वीडियो...

श्योपुर,
श्योपुर जिले के कूनो नेशनल पार्क से फिर एक खुश खबर आई है। इस बार खुशखबर ये है कि दक्षिण अफ्रीकी की मादा चीता गामिनी ने 5 नहीं 6 शावकों को जन्म दिया था। केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र यादव ने सोमवार की सुबह इसकी पुष्टि की है।
उल्लेखनीय है कि मादा चीता गामिनी ने 10 मार्च को शावकों को जन्म दिया था। इसमें तत्समय 5 शावक होने की जानकारी मिली थी, लेकिन अब एक सप्ताह बाद एक ओर शावक की पुष्टि हुई है।
अब तक कूनो नेशनल पार्क में कुल 27 चीते हो गए हैं। जिनमें 14 शावक और 13 वयस्क (इन वयस्कों में 6 नर व 7 मादा) चीता हैं। इन वयस्क चीतों में 2 चीते नर पवन और मादा वीरा बाहर खुले जंगल में हैं, जबकि शेष 11 बड़े बाड़ों में हैं।
सोमवार को इस संबंध में केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा है,
गामिनी की विरासत आगे बढ़ी!
खुशी का कोई अंत नहीं है: ये पाँच नहीं, बल्कि छह शावक हैं!
गामिनी से पांच शावकों के जन्म की खबर के एक हफ्ते बाद, अब यह पुष्टि हो गई है कि दक्षिण अफ्रीकी चीता मां गामिनी ने छह शावकों को जन्म दिया है, जो पहली बार मां बनने वाली मादा के लिए एक तरह का रिकॉर्ड है।
गामिनी के प्यारे छह शावकों के दृश्यों के साथ खुशी साझा करना...

केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा है,...