4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

by poll election in mp: विजयपुर उपचुनाव में 212 बुजुर्ग-दिव्यांगों ने अपने घर से की वोटिंग

विजयपुर विधानसभा क्षेत्र के 217 ऐसे मतदाताओं ने होम वोटिंग सुविधा के विकल्प का चयन किया था, जिसमें से 212 मतदाताओं द्वारा होम वोटिंग की गई।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

श्योपुर

•

image

Manish Gite

•

Updated: 12 Nov 2024, 12:13 PM IST

vijaypur assembly by election

vijaypur election: भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 85 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाताओं को होम वोटिंग की वैकल्पिक सुविधा का लाभ दिया जा रहा है। विजयपुर विधानसभा क्षेत्र के 217 ऐसे मतदाताओं ने होम वोटिंग सुविधा के विकल्प का चयन किया था, जिसमें से 212 मतदाताओं द्वारा होम वोटिंग की गई।

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी किशोर कुमार कन्याल के निर्देशानुसार 05 नव्बर को होम वोङ्क्षटग की प्रक्रिया संपन्न की गई तथा होम वोटिंग से शेष रहे मतदाताओं के लिए 7 नवंबर को पुन: होम वोटिंग कराई गई, जिसमें कुल 212 होम वोटर्स ने अपने वोट डाले।

विजयपुर विधानसभा क्षेत्र (vijaypur assembly by election) में घर पर मतदान कराने के लिए 16 मतदान दलों का गठन किया गया था, जिनके द्वारा मतदाताओं के घर पर पहुंच कर भारत निर्वाचन आयोग की गाइड लाइन के अनुसार घर पर ही पोलिंग बूथ बनाकर मतदान कराया गया।

48 घंटे पहले से बंद हो जाएगी शराब दुकानें

श्योपुर कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी किशोर कुमार कन्याल द्वारा विधानसभा उप निर्वाचन को दृष्टिगत रखते हुए मतदान तिथि के 48 घंटे पूर्व से मतदान समाप्ति तक शुष्क दिवस घोषित किया गया है।

इस आदेश के अनुसार विधानसभा क्षेत्र विजयपुर तथा उक्त निर्वाचन क्षेत्र से लगे सीमावर्ती क्षेत्रों में 3 किलोमीटर तक सभी मदिरा दुकानें, होटल, बार पूर्णत: बंद रहेंगे। इसके साथ ही 4 जिलों करौली, बांरा, शिवपुरी एवं मुरैना जिले के तीन किलोमीटर सीमा क्षेत्र परिधि में आने वाली शराब दुकानें भी बंद रहेगी। मतदान से 48 घंटे पूर्व की अवधि दिनांक 11 नवंबर को सांयकाल 6 बजे से 13 नवंबर को मतदान की समाहित तक शुष्क दिवस घोषित किये गए हैं।