30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

खुशखबर: नव वर्ष के स्वागत से पहले गिरेगी बर्फ, खिलेंगे चेहरे। जानिए

नए साल के आगमन से पहले हिमाचल के पर्वतीय इलाकों में बर्फ़बारी होने की उम्मीद
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

शिमला

•

image

Satyendra Porwal

•

Updated: 22 Dec 2024, 11:14 PM IST

पर्यटकों के लिए साल से पहले होगा हिमपात

शिमला. हिमाचल प्रदेश में लंबे समय से चल रहा सूखे का दौर जल्द खत्म होगा और बादल जमकर बरसेंगे। हिल्स स्टेशनों में इस बार नए साल से पहले हिमपात का नज़ारा देखने को मिल सकता है।

राज्य में 27 व 28 को पश्चिमी विक्षोभ का असर

मौसम विभाग के मुताबिक राज्य में 27 व 28 दिसंबर को पश्चिमी विक्षोभ के असर से हिमपात होने का अनुमान है। यह हिमपात खासतौर पर राज्य के उच्च पर्वतीय व मध्यवर्ती इलाकों में देखने को मिल सकती है। इस दौरान प्रमुख हिल्स स्टेशन शिमला और मनाली में भी बर्फ गिरने का अनुमान है।

ऊंचे इलाकों में हिमपात के आसार

इसके अलावा राज्य के ऊंचे इलाकों कुल्लू, रोहतांग पास,चम्बा, लाहौल-स्पीति और किन्नौर में भी हिमपात के आसार हैं। वहीं राज्य के मैदानी भागों में जमकर बारिश होने की भी सम्भावना है। इन हिस्सों में पिछले करीब तीन माह से बारिश का इंतज़ार हो रहा है।

इससे पहले बीते आठ दिसंबर को हिमाचल के पहाड़ी इलाकों में सीजन का पहला हल्का हिमपात हुआ था।

सैलानियों के लिए खुशखबरी

मौसम विभाग का बर्फ़बारी का पूर्वानुमान सैलानियों के लिए खुशखबरी है। शिमला और मनाली में सैलानी हिमपात की चाह में तादाद में उमड़ रहे हैं। खास तौर पर शिमला और मनाली में क्रिसमस और नववर्ष के उपलक्ष्य पर सैलानियों को बेसब्री से इंतजार रहता है। इन हिल्स स्टेशनों में दिसंबर महीने में कम बर्फबारी हुई है।

पर्वतीय इलाकों में बर्फ़बारी की उम्मीद

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया कि नए साल के आगमन से पहले हिमाचल के पर्वतीय इलाकों में बर्फ़बारी होने की उम्मीद है। आगामी 23 व 24 दिसंबर और 27 व 28 दिसंबर को पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी के आसार हैं, जबकि 25 व 26 दिसंबर को मौसम साफ रहेगा।

घने कोहरे का ‘येलो अलर्ट’

उन्होंने कहा कि 26 दिसंबर के बाद राज्य के मैदानी भागों में बारिश होने की भी संभावना है। उन्होंने कहा कि 23 से 26 दिसंबर तक मैदानी व मध्यम ऊंचाई वाले स्थानों में शीतलहर का ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है। वहीं, 24, 25 व 26 दिसंबर को मंडी और बिलासपुर जिला के मैदानी इलाकों में घने कोहरे का ‘येलोअलर्ट’ रहेगा।

चार शहरों का न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की रिपोर्ट के मुताबिक रविवार को राज्य के चार शहरों का न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे दर्ज किया गया। लाहौल स्पीति, किन्नौर और कुल्लू जिला में पिछले कई दिनों से पारा माइनस में चल रहा है। लाहौल-स्पीति जिला का ताबो शून्य से नीचे 11.6 डिग्री सेल्सियस के साथ राज्य का सबसे ठंडा स्थल रहा। इसी जिला के समधो व कुकुमसेरी में न्यूनतम तापमान क्रमशः -5.3 डिग्री व -4.8 डिग्री डिग्री सेल्सियस रहा। किन्नौर जिला के कल्पा में -1.7 डिग्री, रिकांगपिओ में 0.8 डिग्री व बजुआरा में एक डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

मनाली में न्यूनतम पारा 2.4 डिग्री

कुल्लू जिला के विख्यात पर्यटन नगरी मनाली में न्यूनतम पारा 2.4 डिग्री व भुंतर में 1.5 डिग्री, ऊना में एक डिग्री, कुफ़री में 5.1 डिग्री, पालमपुर में 3.9 डिग्री, चंबा में 4.7 डिग्री बरठीं में 2.4 डिग्री, शिमला में 6 डिग्री, हमीरपुर में 2.8 डिग्री, मंडी में 3.3 डिग्री, जुब्बड़हट्टी में 6.6 डिग्री, धौलाकुआं में 5.6 डिग्री, सराहां में चार डिग्री, कांगड़ा में चार डिग्री, बिलासपुर में चार डिग्री और नारकण्डा में 2.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ है। सात शहरों का रात का पारा सामान्य से नीचे चल रहा है।