शिवपुरी। पूर्व सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया के कांग्रेस इस्तीफा देने के साथ ही शिवपुरी जिले सहित शहर कांग्रेस के पदाधिकारी, कार्यकर्ताव जनप्रतिनिधियों में इस्तीफा देने की होड़ सी लग गई है। इस्तीफा देने वाले कांग्रेस नेताओं का कहना है कि हम तो ‘महाराज’ ज्योतिरादित्य सिंधिया के कट्टर समर्थक हैं और जब वे ही कांग्रेस में नहीं हैं तो हम कांग्रेस में रहकर क्या करेंग? इसलिए हम भी कांग्रेस से इस्तीफा दे रहे हैं। इस्तीफा देने वालों में आधा सैकड़ा से अधिक शहर व जिला कांग्रेस के जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं शामिल हैं।