स्वास्थ्य महकमे ने भी अपने डाटा में वैक्सीन निल बताकर वैक्सीन भेजे जाने का ऑनलाइन प्रस्ताव भेजा, जिसमें 14 हजार से अधिक डोज की मांग की गई है। चूंकि वैक्सीन खत्म होने की जानकारी ऑनलाइन नजर आ रही थी, इसलिए शनिवार की रात को ही शिपपुरी में 5260 कोविसील वैक्सीन के डोज भेज दिए गए। चूंकि जिले में वैक्सीनेशन के 66 केंद्र बनाए गए हैं, लेकिन वैक्सीन के डोज कम होने की वजह से रविवार को सिर्फ जिला अस्पताल के वैक्सीनेशन सेंटर पर ही वैक्सीन लगाई गई। सोमवार को जिले के दूसरे महत्वपूर्ण केंद्रों पर इतने डोज भेजे जाएंगे, ताकि वैक्सीनेशन में बे्रक न आए।