शिवपुर/ग्वालियर। प्रदेश की सबसे हॉट चुनाव मुकाबला कोलारस में सुबह से ही देखने को मिला। कोलारस विधानसभा उपचुनाव के लिए 24 फरवरी को डाले गए मतों की गणना 28 फरवरी को सुबह 8 बजे से शुरू हो गई है। अभी तक 12 राउंड हुए है जिनमें से 11 राउंड में कांग्रेस ने जीत हासिल की है,वही भाजपा लगातार पिछड़ती रही लेकिन उसने नौवे राउंड में जरूर 364 मतों से बढ़त बनाई। कोलारस उपचुनाव की मतगणना को लेकर सभी तैयारियां एक दिन पहले ही पूरी कर ली गई थी। सुबह सबसे पहले कोलारस में डाक मत पत्र की गिनती शुरू की गई। जिसमें डाक मतपत्र की संख्या14 बताई गई। जिसमें से 8 कांग्रेस को 5 भाजपा को तथा 1 रिजेक्ट हुआ। वहीं मतों की राउंड वाइज यह रही स्थिति