1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बस चालक को आई नींद, तीन दर्जन लोग पहुंच गए अस्पताल

बस पलटी, तीन दर्जन यात्री घायल, चार गंभीर, स्थानीय लोगों व पुलिस की मदद से घायलो को पहुंचाया अस्पताल
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

शिवपुरी

•

image

Rakesh shukla

•

Updated: 31 Aug 2018, 10:45 PM IST

bus overturned, passengers injured, abusive, hospital, police, action, shivpuri news, shivpuri news in hindi, mp news

बस चालक को आई नींद, तीन दर्जन लोग पहुंच गए अस्पताल

शिवपुरी/बदरवास. जिले के बदरवास थाना अंतर्गत कानपुर से अहमदाबाद जा रही एक यात्री बस शुक्रवार की सुबह बदरवास तहसील के सामने अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना में तीन दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए, जिनमें से चार की हालत गंभीर बताई गई है। सभी घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। बताया जा रहा है कि बस चालक को नींद का झोंका आने के कारण यह घटना हुई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक सुबह करीब 6 बजे एक बस अचानक से अनियंत्रित होकर बदरवास तहसील के सामने पलट गई। घटना में पप्पू (50) पुत्र देवीलाल वर्मा मेरठ नगर लखनऊ, लल्ला (35) पुत्र राजाराम रैदास देवा नंद पुर रायबरेली, निर्मला (18)पुत्री अभिषेक निवासी रायबरेली, रामबाबू (18) पुत्र फूल सिंह पाल निवासी हमीरपुर यूपी, प्रवेश (20) पुत्री शिव किशोर त्रिवेदी कानपुर यूपी, धर्मेंद्र (18) पुत्र सूर्यपाल पवैया निवासी औरैया, सोमवती (32) पत्नी भूरेलाल निवासी जालौन, प्रियंका पत्नी रानू निवासी करैरा, जयवंती पत्नी विजय राम जाटव निवासी शिवपुरी, अजय पुत्र राम गोपाल लौहार निवासी मरघोरा, जयनारायण पाल निवासी सिकंदरा, राम देवी पत्नी प्रेमी दयाल अहिरवार निवासी घलोना, पृथ्वीराज पुत्र रोशन सिंह ठाकुर निवासी महुआ, मंजू त्रिपाठी पत्नी रामजीवन त्रिपाठी निवासी उरई, अमित पुत्र राजपाल सिंह निवासी हमीदपुर, सुरपाल पुत्र शंकर ग्राम करैया, ब्रजेश द्वेदी पुत्र किशोर द्वेदी निवासी कानपुर, रामबाबू पुत्र फूल सिंह पाल निवासी बडोरा, रत्ना पत्नी रसु राम निवासी इटौरा, राम बाबू ग्राम खरई कानपुर, लल्ला पुत्र राजा राम निवासी राय बरेली, निर्मल पुत्र अभिषेक बरेली आदि यात्री घायल हो गए। बताया जा रहा है कि बस चालक को चलती बस में नींद का झोंका आ गया जिससे यह घटना हुई। सवारियों की चीख-पुकार सुनकर आसपास रहने वाले लोगों ने घायलों की बस से निकलने में मदद की। इधर सूचना पर तत्काल कोलारस एसडीओपी वर्मा व एएसआई राजेंद्र शर्मा मौके पर पहुंचे तथा डायल 100 एवं 108 के माध्यम से दो दर्जन घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जिनमें से 4 लोगों की हालत गंभीर होने पर उन्हें शिवपुरी रैफर किया गया। शेष यात्रियों को ट्रेन द्वारा ग्वालियर व गुना की तरफ रवाना किया गया।
सामान लेने हुए परेशान
कानपुर से अहमदाबाद जा रही शताब्दी बस के पलटने के बाद उसमें से घायलों को तो सकुशल निकाल लिया गया, लेकिन सभी का सामान एवं मोबाइल बस में रह जाने से यात्री परेशान होते रहे। बाद में जब 2 घंटे की मशक्कत के बाद बस सीधी हुई तब जाकर लोगों को अपना-अपना सामान मिला।
नहीं थम रहे हादसे
जब से फोरलेन हाइवे बना है, तब से ग्राम कोलारी से लेकर अटलपुर तक हादसें रुकने का नाम नही ले रहे। अभी कुछ दिन पूर्व ही इसी हाइवे पर एक बड़ी घटना हुई थी, जिसमें 4 शिक्षकों की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई थी। वहीं प्रशासन आए दिन हो रहे हादसों को रोकने के लिए कोई प्रयास नहीं कर रहा है।