जानकारी के मुताबिक कृष्ण पुरम कॉलोनी में आज सुबह करीब 5बजे 20 साल की युवती की लाश व्यापारी जगदीश मंगल के घर के चबूतरे पर रखी मिली। लाश को देखकर कॉलोनी में सनसनी फैल गई। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस एसडीओपी शिवसिंह भदौरिया व एफएसएल अधिकारी एचएस बरैदिया मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का मौका मुआयना किया। बाद में मौके से निकल रहे एक युवक ने मृतिका की पहचान शिवानी 20 पुत्री घनश्याम शर्मा निवासी नवाब साहब रोड के रूप में की। मामले की सूचना मिलते ही शिवानी की चाची और दादी दोनों मौके पर आ गए। शिवानी की मां बहुत पहले ही घर छोडक़र चली गई थी जबकि उसके पिता की मौत अभी 3 माह पूर्व भी हुई थी। शिवानी की चाची का कहना है पिछले 15 दिन से शिवानी तीन-चार लड़कियों के साथ रहकर स्मैक का नशा कर रही थी और इसकी शिकायत उन्होंने कोतवाली पुलिस में की थी । लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। शिवानी शुक्रवार को दोपहर में घर पर ही थी। लेकिन उसको जूली, रूबी, चिक्की और विकास व एक और लडक़ा अपने साथ ले गए थे । इसके बाद शिवानी की आज लाश मिली।