शिवपुरी। लोकसभा चुनाव 2019 में देश में चल रही मोदी लहर में आखिरकार गुना-शिवपुरी लोकसभा सीट से चार बार सांसद रहे सिंधिया भी हार गए। इस सीट पर सिंधिया राजघराने का 1957 से कब्जा रहा है, वह सीट अब उसके हाथ निकल गई है। यहां से भाजपा उम्मीदवार केपी यादव ने कांग्रेस प्रत्याशी ज्योतिरादित्य सिंधिया पर निर्णायक बढ़त बना ली है। केपी यादव 1.20 लाख से ज्यादा वोटों से आगे हैं। बताया जाता है कि केपी यादव सिंधिया के सांसद प्रतिनिधि थे,लेकिन इस बार चुनाव में भाजपा ने बड़ा दांव खेलते हुए गुना के सियासी मैदान में गुरु के सामने चेले को उतार दिया।