
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ गोविंदा के गाने पर मैडमजी का डांस, देखें वीडियो
शिवपुरी. मैं से मीना से न साकी से, न पैमाने से, दिल बहलता है मेरा आपके आ जाने से, आपके आ जाने से इस गीत पर सरकारी स्कूल की एक टीचर ने जमकर डांस किया, उनके साथ अन्य टीचर भी डांस करने लगे, स्कूल में गोविंदा के फिल्मी गाने पर डांस का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले के करैरा में शिक्षा विभाग द्वारा शिक्षकों के लिए चल रही मूल्यांकन अधिगम ट्रेनिंग के दौरान गुरुवार को एक फिल्मी गाने पर महिला शिक्षिका का डांस करते हुए का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। महिला शिक्षिका के साथ नरवर के संकुल प्राचार्य भी डांस कर रहे है। यह ट्रेनिंग करैरा के एक शासकीय स्कूल में चल रही थी।
डांस का यह वीडियो वायरल होने के बाद जब शिवपुरी के जिला शिक्षा अधिकारी समर सिंह राठौड़ से चर्चा की तो उन्होंने कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रम के बारे में बच्चों को जानकारी देना यह ट्रेनिंग का हिस्सा है। लेकिन इस तरह से अमर्यादित डांस करना गलत है। मैं पूरे मामले में जांच करवा कर कार्रवाई करूंगा। जांच के लिए टीम भी बना दी है।
आपको बतादें कि ट्रेनिंग के दौरान सांस्कृति कार्यक्रम के बारे में बच्चों को जानकारी देना था, ऐसे में प्रदेश के अधिकतर जिलों में डांस की गतिविधियां हुई हैं, इसी के तहत हरदा के उत्कृष्ट विद्यालय में चल रहे जिला स्तरीय सीसीएलई प्रशिक्षण में भी आदिवासी गीत पर डांस किया गया।
Published on:
18 May 2023, 4:34 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.