4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बाइक सवार शिक्षक व महिला पुलिया में गिरे

बाइक सवार शिक्षक व महिला पुलिया में गिरेअस्पताल में शिक्षक ने तोड़ा दम

less than 1 minute read
Google source verification
बाइक सवार शिक्षक व महिला पुलिया में गिरे

बाइक सवार शिक्षक व महिला पुलिया में गिरे


बाइक सवार शिक्षक व महिला पुलिया में गिरे
अस्पताल में शिक्षक ने तोड़ा दम
शिवपुरी। जिले के पोहरी थाना अंतर्गत टोरिया बमरा के पास बनी एक पुलिया के नीचे बीती रात बाइक सवार एक शासकीय शिक्षक व महिला गिर गए। काफी देर तक दोनो नीचे पड़े रहे। बाद में जब कोई वहां से निकला तो उसने मामले की सूचना पुलिस को दी जिसके बाद दोनो घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। यहां पर डॉक्टरों ने शिक्षक को मृत घोषित कर दिया, जबकि महिला का इलाज जारी है। पुलिस ने मामले की विवेचना शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक कोलारस थाना क्षेत्र के पड़ोरी गांव निवासी शिक्षक लाखन (55)पुत्र सीताराम यादव बीती रात ग्राम चिलावद निवासी पुष्पा शर्मा के साथ बमरा गांव में मुंह बोली बहन के यहां भात देकर लौट रहे थे। तभी उनकी बाइक अज्ञात कारणों के चलते टोरिया.बमरा के पास बनी पुलिया में गिर गई। घटना में शिक्षक लाखन सिंह यादव की मौत हो गई जबकि पुष्पा शर्मा की हालत गंभीर बनी हुई है। महिला का उपचार जिला अस्पताल में जारी है। शिक्षक के पुत्र सुल्तान यादव ने बताया कि उसके पिता मंगलवार की शाम 6 बजे घर से बमरा के लिए निकले थे और बमरा पहुंचने के बाद उनसे फोन पर भी बात हुई थी। उसके साथ उनकी एक परिचित महिला पुष्पा शर्मा के साथ और भी लोग थे, लेकिन रात में वह भात का कार्यक्रम खत्म होने के पुष्पा के साथ अकेले ही बाइक पर सवार होकर निकल आए। उनकी तलाश की गई तब रात ढाई बजे उसके पिता व महिला पुष्पा पुलिया के नीचे बाइक सहित डले मिले थे। पुलिस ने शिक्षक के शव का पीएम कराकर मामले की पड़ताल शुरू कर दी है।

Story Loader