14 सितंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

विवाद करते हुए पति-पत्नी दोनो कुए में गिरे

विवाद करते हुए पति-पत्नी दोनो कुए में गिरेपति रस्सी के सहारे आया बाहर, पत्नी को पुलिस ने निकाला
less than 1 minute read
Google source verification
विवाद करते हुए पति-पत्नी दोनो कुए में गिरे

विवाद करते हुए पति-पत्नी दोनो कुए में गिरे


विवाद करते हुए पति-पत्नी दोनो कुए में गिरे
पति रस्सी के सहारे आया बाहर, पत्नी को पुलिस ने निकाला
करैरा। जिले के करैरा नगर स्थित मडौरीपुरा में मंगलवार शाम एक पति-पत्नी दोनो विवाद करते हुए घर के पास स्थित एक कुए में जा गिरे। कुए में पानी था, जिससे दोनो की जान बच गई।हालांकि पति तो रस्सी के सहारे खुद ही निकल आया, लेकिन पत्नी को पुलिस ने आसपास के लोगों की मदद से सुरक्षित बाहर निकाला। पुलिस ने दोनो के बयान लेने के बाद कोई कार्रवाई नही की है।
जानकारी के मुताबिक मडौरीपुरा निवासी राजू कुशवाह व उसकी पत्नी उर्मिला के बीच मंगलवार की शाम करीब ४ बजे किसी बात को लेकर विवाद हो गया। दोनो आपस में धक्का-मुक्की करते हुए घर के पास स्थित एक कुए में जा गिरे। बाद में जब लोगों को पता चला तो उन्होने कुए में रस्सी डाली जिससे राजू को रस्सी के सहारे कुए से बाहर आ गया, लेकिन पत्नी कुए के अंदर ही थी। बाद में मामले की सूचना पर से करैरा टीआई सुरेश शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से रस्सी से बांधकर उर्मिला को सुरक्षित बाहर निकाला। घटना का सुखद पहलू यह रहा कि पति-पत्नी दोनो को कोई गंभीर चोट नही आई है।