30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ट्रैक्टर-ट्रॉली व लोंडिग वाहन की टक्कर में किसान सहित दो गंभीर घायल

ट्रैक्टर-ट्रॉली व लोंडिग वाहन की टक्कर में किसान सहित दो गंभीर घायलहादसें में दो टुकड़ों में बदला ट्रैक्टर, गेंहू भरकर मंडी जा रहा था वाहन
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

शिवपुरी

•

image

Lokendra Singh Sengar

•

Updated: 11 Apr 2024, 4:57 PM IST

ट्रैक्टर-ट्रॉली व लोंडिग वाहन की टक्कर में किसान सहित दो गंभीर घायल

ट्रैक्टर-ट्रॉली व लोंडिग वाहन की टक्कर में किसान सहित दो गंभीर घायल


ट्रैक्टर-ट्रॉली व लोंडिग वाहन की टक्कर में किसान सहित दो गंभीर घायल
हादसें में दो टुकड़ों में बदला ट्रैक्टर, गेंहू भरकर मंडी जा रहा था वाहन
बदरवास। जिले के बदरवास थाना अंतर्गत मंगलवार की रात अनाज मंडी गेंहू भरकर जा रहा ट्रैक्टर-ट्रॉली में फोरलेन हाइवें के ईश्वरी ओवरब्रिज पर सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार लोडिंग वाहन ने सामने से टक्कर मार दी। घटना में दो लोग गंभीर घायल हो गए। घटना के बाद लोडिंग वाहन चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक सीगांखेड़ी गांव निवासी ब्रजभान यादव अपने भतीजे अंशुल यादव के साथ बीती रात ट्रेक्टर.ट्रॉली में गेंहू भरकर बदरवास अनाज मंडी में बेचने के लिए घर से निकले थे। जैसे ही वह ईश्वरी गांव के ओवरब्रिज पर आए तो गुना तरफ से आ रहे एक लोडिंग वाहन ने तेजी व लापरवाही से वाहन चलाते हुए ट्रैक्टर-ट्रॉली में जोरदार टक्कर मार दी। घटना में ब्रजभान व अंशुल दोनो गंभीर घायल हो गए। जबकि लोडिंग वाहन चालक हादसें के बाद मौके से फरार हो गया। घायलों को उपचार के लिए गुना अस्पताल भर्ती कराया है। इतना ही नही ट्रैक्टर भी दो टुकड़ो में तब्दील हो गया। बता दें कि फोरलेन पर मरम्मत का काम चल रहा है, इसलिए ट्रैफिक एक साइड से ही निकल रहा है और उसी फेर में यह हादसा हो गया।