14 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यहां कुर्सी एक, अधिकारी दो और शिक्षा व्यवस्था ठप, जानिए

एक पर प्रशासनिक पावर तो दूसरे के पास वित्तीय
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

शिवपुरी

•

image

monu sahu

•

Updated: 30 Jun 2019, 1:43 PM IST

Primary

Primary teachers resign in Kushinagar from non educational activities

शिवपुरी। विकासखंड शिक्षा अधिकारी की कुर्सी एक है, लेकिन वहां बीईओ का प्रभार दो शिक्षकों को दे रखा है। एक को प्रशासनिक पावर हैं तो दूसरे को वित्तीय अधिकार। दोनों के बीच आपसी समन्वय नहीं होने के कारण ब्लॉक में शिक्षा व्यवस्था चारों खाने चित्त है, न तो समय पर समय पर प्रशासनिक जानकारियां भेजी जा रही हैं और न ही कोई अन्य कार्य हो पा रहा है। जानकारी के अनुसार करैरा बीईओ का चार्ज चंद्रभान सिंह सोलंकी और सिरसौद हायर सेकंडरी स्कूल के प्राचार्य एमपीएस यादव के पास हैं।

इसे भी पढ़ें : बड़ी खबर : गार्ड की आंखों में मिर्ची झोंककर बाल संप्रेक्षण गृह से भागे तीन किशोर, पुलिस में खलबली

डीईओ ने चंद्रभान सिंह सोलंकी को प्रशासनिक प्रभार दे रखा है, जिसके तहत उन्हेंं स्कूलों से संबंधित सभी जानकारियां तैयार करना, निरीक्षण करना, प्रशासनिक व्यवस्था देखना होता है। इन सभी कामों के लिए वित्त की आवश्यकता पड़ती है तो सारा काम ठप हो जाता है, क्योंकि वित्तीय अधिकार दूसरे बीईओ एमपीएस यादव को दिए गए हैं। विभाग के विश्वसनीय सूत्रों का कहना है कि ऐसे हालातों में दोनों अधिकारियों के बीच आपसी समन्वय नहीं बन पा रहा है, इस कारण सभी व्यवस्थाएं हौच पौच चल रही हैं।

इसे भी पढ़ें : टॉर्चर का तरीका नहीं, सिर्फ नाम, चेहरे बदले, पत्नी बोली- इमरान को गाड़ी में लादकर ले गए

न तो समय पर जानकारियां भेजी जा रही हैं और न ही अन्य कोई काम हो पा रहे हैं। बाबूओं का सभी काम अपने काम निजी खर्च पर करवाना पड़ते हैं इसलिए वह भी काम में हीलाहवाली करते हैं। इस संबंध में जब चंद्रभान सिंह सोलंकी से बात की गई तो उनका कहना था कि मेरे पास वित्तीय अधिकार नहीं हैं और दूसरा वर्ष 2003 से कोई बजट भी कार्यालय में नहीं आया है।

इसे भी पढ़ें : वाट्सअप पर बेटी के अश्लील फोटो देख पिता के उड़े होश, फिर सामने आई पूरी कहानी

इसके बाद जब एमपीएस यादव को फोन लगाया तो वह बौखला कर बोले कि वे तो खुद ही इस चार्ज से परेशान हो चुके हैं, उनका कहना था कि आप तो मुझे यहां से हटवा दो।

इसे भी पढ़ें : पच्चीस मिनट की बारिश से लोगों को मिली राहत, मौसम वैज्ञानिक ने बोली यह बात

मामले को दिखवाते है
शिवपुरी के डीईओ हरिओम चतुर्वेदी ने बताया कि हमें इस संबंध में कोई जानकारी नहीं है बीईओ लिखित रूप से बजट की मांग करें तो हम शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव को इनका प्रतिवेदन भेज देंगे और बजट भी आ जाएगा। इन्होंने आज तक कोई पहल ही नहीं की है। जहां तक आपसी टकराव की बात है मैं दिखवा लेता हूं।