4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

breaking : दो पक्षों में जमकर चली गोलियां, दो की मौत, पुलिस छावनी बना अस्पताल

गांव कोटा में नाली की सफाई को लेकर ठाकुर और बघेल में हुआ विवाद
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

शिवपुरी

•

image

monu sahu

•

Updated: 25 Nov 2019, 3:12 PM IST

two group fight 2 people dead in shivpur

दो पक्षों में जमकर चली गोलियां, दो की मौत, पुलिस छावनी बना अस्पताल

शिवपुरी। शहर के देहात थाना अतंर्गत आने वाले गांव कोटा में एक नाली की सफाई को लेकर ठाकुर और बघेल में विवाद हो गया। इस विवाद के परिणाम स्वरूप आमने सामने से गोलिया चली हैं। इसमें 2 ठाकुरों की मौत होने की सूचना अब तक मिली है। बताया जा रहा हैं कि सभी घायलों को जिला चिकित्सालय में इलाज के लिए भर्ती कराया गया हैं। इस गोली काण्ड के बाद अस्पताल को पुलिस ने छावनी में तब्दील कर दिया है। जानकारी मिल रही हैं कि शहर के प्रसिद्ध् बांकडे हनुमान जी पास स्थित कोटा गांव में निवासरत दीपक ठाकुर और नवल सिंह और मुन्ना गडरिया के खेतों की एक ही मेड है।

तीन साल की मासूम नाना से फोन पर बोली, मर गए है पापा-मम्मी

इस खेत की मेड पर बनी नहर के पानी की निकासी को लेकर विवाद चल रहा था। कल ठाकुर परिवार में शादी थी। शादी के कार्यक्रम के बाद कोटा गांव में निवासरत ठाकुर परिवार के सदस्य अपने घर बैठे थें, तभी सोमवार की दोपहर करीब 12 बजे बाइक पर सवार होकर बघेल परिवार के लोग हथियारों से लैंस होकर आ धमके और अचानक से इन्होंने गोलियां चलाना शुरू कर दी। गोलीबारी इतनी अचानक हुई कि ठाकुर परिवार को संभलने का मौका नहीं मिला।

युवक ने पहले पत्नी को मारी गोली फिर खुद को भी उड़ाया, दोनों की मौत

इस गोली काण्ड में दीपक ठाकुर उम्र 27 साल पुत्र पहलवान सिंह निवासी कोटा, प्रेम ठाकुर की मौत गोली लगने से हो गई हैंं। वही इस गोली काण्ड में मुलायम सिंह पुत्र बादाम सिंह उम्र 60 वर्ष निवासी कोटा,सुल्तान सिंह पुत्र बादाम सिंह उम्र 60 साल,पवन सिंह उम्र 36 साल पुत्र मुलायम सिंह,साहब सिंह उम्र 47 पुत्र राजसिंह उम्र 47 साल और पहलवान सिंह उम्र 50 साल पुत्र बादम सिंह के घायल हो गए है। इस सभी के शरीर में गोलियो के छरेें लग गए हैं। पुलिस ने कोटा गांव और जिला चिकित्सालय को छावनी में तब्दील कर दिया हैं। पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है,अभी इस मामले मे आरोपियों के नाम सामने नहीं आए है।

प्रशासन और डॉक्टरों का विवाद सिंधिया के पास पहुंचा, 28 को ज्योतिरादित्य के सामने रखीं जाएंगी ये मांग