29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पुलिस सहायता केंद्र से 5 कदम दूर दुकान के चटकाए ताले

पुलिस सहायता केंद्र से 5 कदम दूर दुकान के चटकाए तालेबाइक से आए दो चोर, बेखौफ अंदाज में की चोरी, समैट ले गए 40 हजार
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

शिवपुरी

•

image

Samuel Das

•

Updated: 11 Apr 2024, 5:45 PM IST

पुलिस सहायता केंद्र से 5 कदम दूर दुकान के चटकाए ताले

पुलिस सहायता केंद्र से 5 कदम दूर दुकान के चटकाए ताले

पुलिस सहायता केंद्र से 5 कदम दूर दुकान के चटकाए ताले
बाइक से आए दो चोर, बेखौफ अंदाज में की चोरी, समैट ले गए 40 हजार
शिवपुरी। शिवपुरी शहर के हृदय स्थल माधव चौक पर स्थित पुलिस सहायता केंद्र से महज पांच कदम दूर स्थित पे्रम स्वीट की दुकान के ताले बीती रात चोरों ने चटका दिए। बाइक से आए दो चोरों ने बेखौफ अंदाज में चोरी की वारदात को अंजाम दिया तथा 40 हजार रुपए नगदी व कुछ मिठाई साथ में लेकर आसानी से रफूचक्कर हो गए। चोरी की वारदात दुकान के अंदर-बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, लेकिन चोरों के चेहरे पर कपड़ा बंधा होने की वजह से उनकी पहचान नहीं हो पा रही।
शिवपुरी शहर में चोर इतने बेखौफ हो गए है ंकि अब वे पुलिस सहायता केंद्र से लगी दुकान के ताले चटकाने से भी परहेज नहीं कर रहे। शिवपुरी शहर के माधव चौक पर स्थित प्रेम स्वीट की दुकान पर चोरों ने गुरूवार-शुक्रवार की रात दुकान के ताले तोडक़र चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर मिठाई की दुकान से नगदी समेट कर अपने साथ ले गया। इस घटना ने पुलिस की गश्ती पर कई सवाल खड़े कर दिए। बता दें कि जिस दुकान में चोर ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। यह दुकान सहायता केंद्र से महज इतनी दूर है कि लोग बाइक सहायता केंद्र पर खड़ी करके मिठाई लेने दुकान पर जाते हैँ। पुलिस सहायता केंद्र पर दिन-रात पुलिसकर्मी मौजूद रहते हैंं। इसके बावजूद शातिर चोर पुलिस की नाक के नीचे चोरी की वारदात को अंजाम देकर चले गए।
सीसीटीवी में ऐसी नजर आई वारदात
चोर बाइक पर सवार होकर गुरूवार की रात सहायता केंद्र पर पहुंचे। यहां मिठाई की दुकान से सटी हुई गली में पहले अपनी बाइक को रखा, फिर इसके बाद शातिर चोर पैदल सीसीटीवी की निगरानी बचने के लिए दीवार से चिपककर धीरे-धीरे दुकान पर पहुंचे। दुकान में लगे तालों को तोडक़र चोर दुकान में प्रवेश कर गए। इसके बाद चोरों ने इत्मीनान से दुकान की छानबीन की, जहां उसे एक स्टील के कंटेनर में रखी रुपयों की गड्डी मिल गई, जिसे वो एक पॉलीथिन (पेकिंग) में भरकर अपने साथ ले गए।
खुल्ले रुपए ले गए चोर: राजेश
हमारी दुकान में स्टील के कंटेनर में 10 व 20 रुपए के नोटों की गड्डी, जिसमें करीब 30-40 हजार रुपए चोर समेट ले गए। यह खुल्ले रुपए ग्राहकों को देने के देने के लिए रखे हुए थे, जिन्हें चोर ले गए।
राजेश जैन, दुकान संचालक
मॉर्निंग वॉक पर ही कर गए काम
चोरी की यह वारदात अलसुबह 4 बजकर 50 मिनिट से 5.15 बजे के बीच में अंजाम दी गई। जबकि इस दौरान लोग मॉर्निंग वॉक पर घरों से बाहर निकल आते हैँ। संभवत: चोरों ने इसी बात का फायदा उठाकर चोरी की वारदात को आसानी से अंजाम दे दिया।
बोले टीआई: पुलिस सहायता केंद्र पर लगाएंगे प्वाइंट
हमारी चार टीमें जांच में जुटी हुई हैं तथा कुछ इनपुट मिला है। जल्दी ही मामले को ट्रेस कर लेंगे। साथ ही पुलिस सहायता केंद्र पर भी अब हम प्वाइंट लगाएंगे।
रोहित दुबे, टीआई कोतवाली