इन जगहों पर बारिश के साथ गिर सकते हैं ओले
देश के कई राज्यों में कड़ाके की ठंड़ के साथ कोहरे का शीतम जारी है। वहीं, राजधानी दिल्ली में शिमला से भी कम तापमान दर्ज किया गया है। इसके अलावा पूर्वोत्तर के राज्यों में हल्की बारिश के साथ ओले गिरने की भी संभावना जताई गई है। वहीं, प्रदेश की राजधानी लखनऊ, प्रयागराज, कानपुर और अलीगढ़ समेत कई शहरों में मौसम पूरी तरह करवट ले चुका है। लखनऊ में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री के नीचे दर्ज किया गया। प्रदेश में लगातार मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। 25 दिसंबर को भी राज्य में घने कोहरे का असर देखने को मिलेगा।