11 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

99 अफसरों के कंधे पर होगी बोर्ड परीक्षा की निगरानी

बोर्ड परीक्षा की निगरानी करने के साथ ही डीएम को परीक्षा की स्थिति से अवगत कराएंगे

2 min read
Google source verification
UP Board Exam

यूपी बोर्ड परीक्षा

सिद्धार्थनगर. माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित हाईस्कूल इंटर की बोर्ड परीक्षा को नकल विहीन सम्पन्न कराने के लिए तैयारी पूरी करने के साथ ही अफसरों का मंथन जारी है। नकल विहीन परीक्षा को लेकर मुख्यमंत्री के सख्त होन के साथ उनकी निगरानी को लेकर जिला प्रशासन के हाथ पांव फूले हुए है। बोर्ड परीक्षा की निगरानी के लिए 99 अफसरों को लगाया गया है। जो प्रत्येक दिन बोर्ड परीक्षा की निगरानी करने के साथ ही डीएम को परीक्षा की स्थिति से अवगत कराएंगे। बोर्ड परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की चूक न हो इसे लेकर जिलाधिकारी काफी गंभीर है।

परीक्षा की निगरानी के साथ ही नकल विहीन परीक्षा के लिए डीएम ने अपने स्तर से 33 अधिकारियों को स्टेटिक्स मजिस्टे्रट के रूप लगाया गया है। साथ ही 66 अधिकारियों को तहसीलवार आफीसर्स पूल तैयार कर लगाया गया है। जिनके माध्यम से नकल पर नकेल कसी जाएगी। सीसीटीवी के साथ ही अधिकारियों के माध्यम से भी नकल पर नकेल कसने की पूरी तैयारी की गई है। नकल पर नकेल के लिए जिलार स्तरीय अधिकारियों को लगाने के साथ ही विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष व सहायक अधिकारियों व अभियंताओं को भी जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस सबंध में डीएम ने सभी सबंधित अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि बोर्ड परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। किसी भी स्तर से लापरवाही पाए जाने पर सबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बाक्स तहसीलवार बने है ऑफीसर्स पूल नकल पर नकेल के लिए सभी तहसीलों में बने परीक्षा केंद्रों पर ऑफिसर्स पूल बनाए गए है। आफीसर्स को परीक्षा केंद्र पर तैनात किया गया है। जो पूरे समय परीक्षा के दौरान बैठकर निगरानी करेंगे। जिससे कि परीक्षा के दौरान नकल को लेकर कोई भी गतिविधि न होने पाए।

केंद्रों पर सक्रिय रहने वाले नकल माफियाओं पर नकेल के लिए अधिकारियों के उपर भी अधिकारियों को लगाया गया है। हिन्दीं, अंग्रेजी, गणित, विज्ञान की विषयों की परीक्षा के दौरान अलग से स्टेटिक्स मजिस्टे्रट लगाए गए है। ऐसे में एक एक परीक्षा केंद्र पर दो से तीन अधिकारियों को निगरानी के लिए लगाया गया है। हर दिन डीएम को बोर्ड परीक्षा की रिपोर्ट देंगे अफसर बोर्ड परीक्षा के दौरान नकल को रोकने के लिए लगाए गए अफसरों को प्रत्येक दिन अपनी रिपोर्ट देनी होगी। जिला विद्यालय निरीक्षक के माध्यम से जिलाधिकारी कार्यालय को प्रत्येक दिन रिपोर्ट भेजी जाएगी। साथ ही विशेष विषयों की परीक्षा की निगरानी के लिए लगाए गए अफसरों से डीएम स्वयं अलग से रिपोर्ट लेंगे। साथ ही उन्हीं रिपेार्ट के आधार पर सबंधित जिम्मेदार अधिकारियों के साथ ही जिम्मेदारों के उपर कार्रवाई की जाएगी।

By- Suraj Kumar