17 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सिद्धार्थनगर में दिखी CM योगी की नाराजगी, निरीक्षण के दौरान सीएमओ को सस्पेंड करने का निर्देश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुद्ध भूमि को दिया तोहफा, करोड़ों की परियोजनाओं का किया शिलान्यास व लोकार्पण।

2 min read
Google source verification
CM Yogi Adityanath Inspection

सीएम योगी का निरीक्षण

सिद्धार्थनगर. जिले में आए मुख्यमंत्री योC आदित्यनाथ ने सोमवार को जिले से स्कूल चलो रैली को रवाना कर सर्व शिक्षा अभियान की शुरूआत की साथ ही इंसेफेलाइटिस के लड़ाई के लिए शुरू हुए दस्तक अभियान व विशेष संचारी रोग नियंत्रण पखवारा का आगाज किया। साथ ही जिला अस्पातल में सिटी स्कैन केन्द्र का लोकापर्ण करते हुए जिले में बनने वाले मेडिकल कॉलेज के साथ साढे़ तीन सौ का हास्पिटल देने की घोषणा की। विभिन्न विभागों के पांच करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया। इस दौरान डीएम ने शहर के शेखनगर मुहल्ले का निरीक्षण किया। भिटिया गांव में निरीक्षण के दौरान टीकाकरण में लापरवाही व उपकेंद्र का इस्तेमाल नहीं होने पर सीएमओ को सस्पेंड करने का निर्देश दिया। साथ ही इटवा एसओ द्वारा शिकायतों को गंभीरता से नहीं लिए जाने के कारण इटवा एसओ व बीट सिपाही को निलंबित करने का निर्देश दिया। उनके साथ कैबिनेट मंत्री जय प्रताप सिंह, स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थ नाथ ? सिंह व खेलकूद मंत्री चेतन चौहान , एमडी एनएचम पंकज कुमार भी मौजूद रहे।

जिला जेल के सामने आयोजित जनसभा के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि जिले से आज शुरू हुई दोनों योजनाएं स्कूल चलो अभियान व संचारी रोग नियंत्रण पखवाड़ा प्रदेश के लिए महत्वपूर्ण हैं। पिछले साल 1.54 करोड़ बच्चों ने परिषदीय स्कूलों में प्रवेश लिया था सभी को ड्रेस,जूता-मोजा बैग दिया गया। प्रदेश के 38 जिले में इंसेफेलाइटिस से नौनिहाल कालकलवित हो जाते हैं, इससे बचाव के लिए टीकाकरण अभियान की शुरुआत, पिछले साल 90 लाख बच्चों को लगा टीका टीका लगवाने का आहवान किया। उन्होंने कहा कि जन सहभागिता के बिना अभियान सफल नहीं होगा।

जनसहभागिता के बिना उन ऊंचाई को नहीं पा सकते जो सरकार की मंशा है शिक्षा से ही पिछडेपन के दाम को दूर किया जा सकता है। इसके लिए सभी को साथ चलने की जरूरत है। सभी बच्चों को स्कूल भेजना हमारा समाजिक हीं नहीं राष्ट्रीय दायित्व है जिसे हम सभी को पूरा करना होगा। गुणवत्ता और संस्कार युक्त शिक्षा से ही बुराइयों को दूर कर सकते हैं। इस साल सभी बच्चों को अप्रैल माह में ही किताबे मिल जाएंगी पढ़ाई एनसीईआरटी पैटर्न पर होगी। जिले केा मेडिकल कॉलेज दे दिया है बहुत जल्द इसका शिलान्यास करने आएंगे सीमावर्ती जिले को जोड़ने वाली सड़कें फोरलेन होंगी।

सीएम ने कहा कि किसानों की मिट्टी की रायल्टी फ्री किया है कोई भी किसान खेत से मिट्टी लेकर जाता है उसे परेशान न करें। परेशान करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई होगी। बालू घाट के पट्टे को तत्काल चालू करें जिससे बालू का दाम कम हो। भट्ठा मालिकों से बात करें प्रशासन, ईंट का दाम कम कराएं। भट्ठे के लिए भी मिट्टी की रायल्टी शीघ्र फ्री करेंगे, इसके लाभ के लिए भट्ठा मालिकों को अपने भट्ठे पर दो बछड़े पालने होंगे जिससे मिट्टी की ढुलाई आसानी से हो सके समय से पूरा करें राशनकार्ड का सत्यापन कोई गरीब राशन से न रह जाए वंचितप्रत्येक गरीब को समय से मिले राशन प्रशासन ऐसी व्यवस्था सुनिश्चित करे चार साल से ऊपर का हर बच्चा स्कूल में जाए।
by Suraj Kumar

बड़ी खबरें

View All

सिद्धार्थनगर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग