
सिद्धार्थनगर. उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर में स्थित एक थाने में तैनात महिला सिपाही का आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में महिला सिपाही के साथ एक पुरुष मित्र भी दिखाई दे रहा है। इसमें महिला सिपाही अपने पुरुष मित्र के साथ गलत हरकत करते हुए दिख रही हैं। आपको बता दें कि बीते दिनों उन्नाव में तैनात एक सीओ और महिला सिपाही का भी वीडियो वायरल हुआ था।
व्हाट्सएप पर वायरल हो रहा वीडियो
बीते बुधवार की शाम से व्हाट्सएप पर महिला सिपाही की तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि जिस महिला सिपाही का आपत्तिजनक वीडियो है वो सिद्धार्थनगर जिल के एक थाने में तैनात है। वायरल हो रहे वीडियो में महिला सिपाही अपने पुरुष मित्र के साथ आपत्तिजनक स्थिति में है।
आपत्तिजनक स्थिति में दिख रही है महिला सिपाही
वायरल हो रहे वीडियो में महिला सिपाही आपत्तिजनक स्थिति में दिखाई दे रही है। बता दें कि महिला सिपाही का वायरल वीडियो आपत्तिजनक होने के कारण हम आपको वीडियो नहीं दिखा सकते। वीडियो में दिखाई दे रहे महिला सिपाही के पुरुष मित्र की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है।
संज्ञान में आया तो होगी जांच
वहीं, इस पूरे मामले पर सिद्धार्थनगर जिले के अपर पुलिस अधीक्षक सुरेश चंद्र रावत का कहना है कि ऐसे किसी वीडियो की जानकारी उन्हें नहीं है। उन्होंने कहा कि अगर संज्ञान में आता है तो मामले की जांच की जाएगी। अभी महिला सिपाही द्वारा भी इस संबंध में कहीं शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।
Published on:
4 Sep 2021, 1:57 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.