
girl Porn Photos Viral in sidhi
सीधी। मध्यप्रदेश के सीधी जिले में खाकी को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है। बताया गया कि सीधी पुलिस लाइन में पदस्थ आरक्षक धीरेंद्र सिंह चौहान पर खैरही निवासी एक युवती ने अश्लील फोटो वायरल करने का आरोप लगाया है। शातिर आरक्षक पहले युवती को अपने प्रेम जाल में फंसाने का दबाव बना रहा था। नहीं कामयाब हुआ तो फेसबुक में फोटो से छेड़छाड़ करते हुए वायरल कर दिया। जब रिस्तेदारों को मामले की भनक लगी तो पीडि़ता के परिवार को सूचना दी। आनन-फानन में कोतवाली पुलिस के पास उक्त मामले की शिकायत पहुंची। लेकिन टीआई ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया। धक-हारकर पीडि़ता ने एसपी तरुण नायक से शिकायत की है।
ये है मामला
पीडि़ता ने बताया कि आरोपी आरक्षक फोन लगाकर बहन से बात कराने का दबाव बनाता है। मना करने पर जान से मारने व परिवार को फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी देने लगा। बहन ने बात करने से मना कर दिया तो उसने फेसबुक पर फर्जी आईडी बनाकर उसकी अश्लील फोटो वायरल करने लगा। उस आईडी में जुड़े युवती के रिश्तेदारों ने देखा तो पहचान गए, जिसकी जानकारी उन्होंने हमें दी। फेसबुक चेक करने के बाद परिजनों को जानकारी दी। 5 जून को सिटी कोतवाली जाकर लिखित शिकायत की, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। जिसके बाद 8 जून को एसपी को आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है।
कोतवाली से बाइक चुरा चुका है आरक्षक
जिस आरक्षक पर युवती ने अश्लील फोटो वायरल करने का आरोप लगाया है। वह पहले भी वारदात को अंजाम दे चुका है। सीधी कोतवाली पुलिस ने चोरी की २१ बाइक जब्त कर थाना परिसर में खड़ी कराई थी। उनमें से एक बाइक आरक्षक धीरेंद्र सिंह चौहान ने चुरा लिया था, जिसे बाद में बरामद किया गया था।
एक युवती के पिता ने आरक्षक धीरेंद्र सिंह पर आरोप लगाया है। मामले की जांच जारी है। आरोप सिद्ध होने पर कार्रवाई की जाएगी।
रामबाबू चौधरी, नगर निरीक्षक, सिटी कोतवाली सीधी
Published on:
22 Jun 2018 01:42 pm
बड़ी खबरें
View Allसीधी
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
