6 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पोस्ट पेमेंट बैंक: शुभारंभ होने से पहले ही खुल गए 800 से ज्यादा खाते

डाकघर की पांच शाखाओं में कल से शुरू होगी बैंकिंग सुविधा, उपभोक्ताओं का बढ़ा रुझान

2 min read
Google source verification

सीधी

image

Suresh Mishra

Aug 31, 2018

India Post Payments Bank in sidhi madhya pradesh

India Post Payments Bank in sidhi madhya pradesh

सीधी। डिजिटल इंडिया के तहत अब डाकघरों में इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक की सुविधा मिलेगी। सुविधा के मद्देनजर डाक विभाग की ओर से सारी तैयारी कर ली गई है। बाकी है तो केवल उद्घाटन करना। एक सितंबर को सांसद रीती पाठक के उद्घाटन के साथ ही सुविधा शुरू हो जाएगी। हालांकि बैंकों के शुभारंभ के पूर्व ही डाक विभाग द्वारा उपभोक्ताओं के जीरो बैलेंस पर खाता खोलने की प्रक्रिया गत 25 अगस्त से ही शुरू की जा चुकी है।

उपभोक्ता खाता खुलवाने में भी काफी रुचि दिखा रहे हैं, शायद यही वजह है कि 25 अगस्त से शुरू किए गए खाता खोलने की सुविधा में 30 अगस्त तक जिले के लिए स्वीकृत पांच बैंक शाखाओं में आठ सौ से अधिक उपभोक्ताओं के खाते खोले जा चुके हैं, जिसमें सर्वाधिक खाते मुख्य शाखा में करीब 450 हैं।

व्यापारिक बैंकों की तरह नेट बैंकिंग सुविधा
इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक की सुविधा के शुरू होने के बाद छोटे खातेदारों को डिजिटल लेन-देन में काफ ी सुविधा मिलेगी। खाताधारक बिजली बिल, टेलीफोन बिल का भुगतान नेट बैंकिंग के जरिए कर सकेंगे। किसान के्रडिट कार्ड के लाभ का भुगतान भी डिजिटल तरीके से कर सकेंगे।

खाताधारकों को डोर-टू-डोर सुविधा मिलेगी
अधिकारियों के मुताबिक पेमेंट बैंक सेवा के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में ग्रामीण डाक सेवक गांवों में जाकर छोटे खातेदारों को घर पर ही 5 हजार रुपए तक का भुगतान कर सकेंगे। इस तरह से योजना के तहत विभाग की ओर से यह सुविधा डोर-टू-डोर स्टैप ट्रांजेक्शन के तहत भी किया जा सकेगा।

प्रधानमंत्री दिल्ली से करेंगे शुभारंभ
पेमेंट बैंक की सुविधा वैसे तो सभी डाकघरों में शुरू किया जाना है, लेकिन प्रथम चरण में प्रधान डाकघर के अलावा कलेक्ट्रेट शाखा, खोह गांधीग्राम, पनवार व मड़वा के उप डाकघरों में बैंक की सुविधा शुरू कर दी जाएगी। डाक विभाग के अधिकारियों के मुताबिक उद्घाटन कार्यक्रम में प्रधानमंत्री की ओर से दिल्ली में किए जाने वाले उद्घाटन कार्यक्रम का सीधा प्रसारण अपराह्न 3.15 से 4.15 बजे तक दिखाया जाएगा।

मानस भवन में होगा जिलास्तरीय कार्यक्रम
पेमेंट बैंक का उद्घाटन शहर के मानस भवन में शनिवार दोपहर 2.30 बजे किया जाएगा। सांसद रीती पाठक मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि के रूप में जिले के सभी विधायकों को आमंत्रित किया गया है। इसके अलावा जिला प्रशासन के साथ विभागीय अधिकारी और कर्मचारी भी उपस्थित रहेंगे। इस कार्यक्रम में मौजूद लोगों को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दिल्ली से लाइव संबोधित करेंगे। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दिखाया जाएगा।