12 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

महात्मा गांधी नरेगा में जेसीबी मशीन का प्रयोग करना पडा भारी

महात्मा गांधी नरेगा में जेसीबी मशीन का प्रयोग करना पडा भारी, ग्राम पंचायत पटेहरा, आमडाड के सरपंच, सचिव एवं ग्राम रोजगार सहायक पर हुई कार्रवाई
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सीधी

•

image

Om Prakash Pathak

•

Updated: 20 May 2020, 6:05 AM IST

ada

ada

सीधी। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत एबी सिंह ने ग्राम पंचायत पटेहरा, आमडाड में महात्मा गांधी नरेगा अंतर्गत सडक निर्माण कार्य में जेसीबी मशीन का प्रयोग किया जा रहा था, जिसकी शिकायत पर जांच कर प्रतिवेदन उपखंड अधिकारी चुरहट, रामपुर नैकिन से प्राप्त होने पर ग्राम पंचायत के सरपंच साधना सिंह को मप्र पंचायत राज एवं ग्राम स्वराज अधिनियम 1993 की धारा 40 के तहत कार्रवाई किए जाने के पूर्व कारण बताओ नोटिस जारी कर 26 मई को समक्ष में उपस्थित होकर जवाब मांगा है, इसके साथ ही युवराज सिंह सचिव ग्राम पंचायत पटना, अतिरिक्त सचिवीय प्रभार ग्राम पंचायत पटेहरा को पदीय दायित्वों का निर्वहन में गंभीर लापरवाही स्वेच्छाचारिता पाए जाने पर तत्काल प्रभाव से निलंबित करने का आदेश जारी किया है। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत रामपुर नैकिन को ग्राम पंचायत के ग्राम रोजगार सहायक अजय चतुर्वेदी के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई तीन दिवस में करते हुए प्रतिवेदन प्रस्तुत करने का पत्र मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत एबी सिंह ने जारी किया है।
यह था मामला-
कलेक्टर एवं जिला कार्यक्रम समन्वयक महात्मा गांधी नरेगा रवींद्र चौधरी द्वारा जिले की समस्त ग्राम पंचायतों को आदेशित किया गया था कि योजना के कार्य में जेसीबी मशीन का प्रयोग न किया जाए साथ ही कोविड-19 भयावह संक्रमण के समय अधिक से अधिक संख्या में श्रमिकों को स्थानीय स्तर पर रोजगार उपलब्ध कराया जाए। मशीनों का प्रयोग पाए जाने पर कठोर दंडात्मक कार्रवाई के निर्देश भी कलेक्टर समस्त अनुविभागीय दंडाधिकारी एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत को दिए थे। उपखंड अधिकारी चुरहट, रामपुर नैकिन को ग्राम पंचायत पटेहरा में सड़क निर्माण कार्य में मशीन का प्रयोग किए जाने की शिकायत प्राप्त हुई। उपखंड अधिकारी द्वारा ग्राम पंचायत में पुलिस की उपस्थिति म 16 मई को स्थल पर पहुंच कर कार्रवाई की गई तथा बिना नंबर प्लेट के जेसीबी मशीन मौके पर पाए जाने तथा कार्य स्थल पर मशीन द्वारा कार्य किए जाने का चिन्ह पाए जाने पर पंचनामा तैयार कर कार्रवाई हेतु मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत को पत्र भेजा गया जिस पर त्वरित प्रभाव से मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत द्वारा दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की गई है।