जानकारी के मुताबिक सिटी कोतवाली थाना प्रभारी उनि राजेश पाण्डेय के नेतृत्व में 13 मामलों में अवैध शराब विक्रेताओं के कब्जे से 85 लीटर देशी हाथ भट्ठी महुआ शराब व 64 पाव देशी जब्त की गई। इसी तरह थाना रामपुर नैकिन प्रभारी निरीक्षक अशोक पाण्डेय के नेतृत्व में 9 मामलो में अवैध शराब विक्रेताओं के कब्जे से 25 लीटर हाथ भट्ठी महुआ शराब एवं 73 पाव देशी प्लेन शराब जब्त कि गई। चौकी पिपराव प्रभारी उनि विशाल शर्मा के नेतृत्व में 5 मामलो में अवैध शराब विक्रेताओं के कब्जे से 22 लीटर देशी हाथ भट्ठी महुआ शराब एवं 25 पाव देशी प्लेन शराब जब्त की गई। थाना जमोड़ी प्रभारी उनि अभिषेक सिंह परिहार के नेतृत्व में 04 मामलो में अवैध शराब विक्रेताओं के कब्जे से 15 लीटर अवैद्य हाथ भट्ठी देशी महुआ शराब व 5 पाव एमडी 2 पाव आईबी , 3 बोतल बीयर व 22 पाव देशी प्लेन मदिरा जब्त कि गई। थाना मझौली प्रभारी उनि एस के द्विवेदी के नेतृत्व में 2 मामलो में अवैध शराब विक्रेताओं के कब्जे से 5 लीटर देसी हाथ भट्ठी महुआ शराब एवं 25 पाव देसी प्लेन मदिरा जब्त की गई। थाना कमर्जी प्रभारी उनि पवन सिंह के नेतृत्व में 1 मामले में अवैध शराब विक्रेता के कब्जे से 24 पाव देशी प्लेन मदिरा जब्त कि गई। थाना चुरहट प्रभारी निरीक्षक हितेन्द्र नाथ शर्मा के नेतृत्व में दो मामलो में अवैध शराब विक्रेताओं के कब्जे से 11 लीटर अवैध देसी हाथ भट्ठी महुआ शराब जब्त की गई। थाना बहरी प्रभारी उनि कपूर त्रिपाठी के नेतृत्व में 7 मामलो में अवैध शराब विक्रेताओं के कब्जे से 167 पाव देशी प्लेन मदिरा जब्त की गई। थाना अमिलिया प्रभारी उनि दीपक बघेल के नेतृत्व में 3 मामलों में अवैध शराब विक्रेताओं के कब्जे से 68 पाव देशी प्लेन मदिरा जब्त की गई। थाना कुसमी प्रभारी उपनिरीक्षक अजय सिंह के नेतृत्व में दो मामलों मैं अवैध शराब विक्रेताओं के कब्जे से 30 पाव देसी प्लेन शराब जब्त की गई।