साइटिका रोग होने का प्रमुख कारण
डॉ.रूचि शुक्ला ने बताया कि साइटिका इन कारणों से होता है जिसमें लबर हर्निएटेड डिस्क, स्पोंडिलोसिस, डीजेनरेटीव डिजीज, पिरिफोर्मिस सिंड्रोम, लम्बर स्पाइनल स्टेनोसिस, सैक्रोइलिअक ज्वाइंट डिसफं क्शन, प्रेगनेंसी, घाव का निशान, मांसपेशियों में तनाव, स्पाइनल ट्यूमर, कमर में संक्रमण, लंबर वेर्टेब्रा में फैक्चर, कई घंटो तक बैठ कर कार्य करना आदि शामिल हैं। इसके लक्षण कमर में दर्द, पांव के पंजे में वीकनेस और दर्द, पैर के अंगूठे और उंगलियो का मुड़ा होना, पेशाब एवं मल त्याग करने में तकलीफ, पैरों और पंजों का संवेदी प्रतिक्रिया की अनुभूति की क्षमता की आंशिक या पूर्ण हानि हो जाती है, रोगी को बेचैनी सुई चुभने जैसा दर्द होता है।