6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एमपी में भाजपा नेता ने पकड़ा लड़की का हाथ ! पार्टी से निष्कासित

MP NEWS: अशोभनीय कृत्य पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुरेश सिंह चौहान पार्टी से निष्कासित...लड़की का हाथ पकड़कर छेड़छाड़ करने का आरोप..।

2 min read
Google source verification
SIDHI

MP NEWS: मध्यप्रदेश में सीधी जिले के भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुरेश सिंह चौहान को बीजेपी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया गया है। यह कार्रवाई भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा की ओर से की गई है। भाजपा के प्रदेश महामंत्री एवं कार्यालय प्रभारी भगवानदास सबनानी की ओर से जारी निष्कासन पत्र में कहा गया है कि सीधी जिले के भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुरेश सिंह द्वारा अशोभनीय कृत्य किया गया है, उससे पार्टी की छवि धूविल हुई है, यह कृत्य असहनीय है।

सोशल मीडिया में खूब उछला मामला

भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुरेश सिंह का नाम बीते दो दिनों से सोशल मीडिया पर काफी तेजी से उछला। कांग्रेस के साथ ही खुद भाजपा पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भी उन्हें जमकर ट्रोल किया। भाजपा की एक महिला नेत्री ने तो ये तक लिख दिया कि जिस तरह का अशोभनीय कृत्य हुआ है उसके बाद तो पार्टी कार्यालय में जाने में भी डर लगने लगा है। दो दिन सोशल मीडिया पर मामला उछलने के बाद रविवार को पार्टी ने एक्शन लिया और भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुरेश सिंह चौहान को पार्टी से निष्कासित कर दिया।


यह भी पढ़ें- बिलखती रही बहन..भाई ने पहले कराई जमीन की लिखा-पढ़ी फिर दी पिता को मुखाग्नि..


लड़की का हाथ पकड़कर छेड़छाड़ का आरोप

आरोप है कि भाजपा के वरिष्ठ नेता ने एक युवती का हाथ पकड़ते हुए अशोभनीय कृत्य किया था। इसकी शिकायत युवती की ओर से भाजपा जिलाध्यक्ष देवकुमार सिंह के साथ ही सीधी विधायक रीती पाठक से की थी। भाजपा नेता की हरकत से युवती इतनी डर गई की वो पुलिस में शिकायत करने की तक हिम्मत नहीं कर पाई। जिलाध्यक्ष देवकुमार सिंह ने पूरे मामले से संगठन के वरिष्ठ नेतृत्व को अवगत कराया था, जिसके बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा की ओर से कार्रवाई करते हुए भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुरेश सिंह को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्काशित कर दिया गया।


यह भी पढ़ें- भतीजे से परवान चढ़ी चाची की मोहब्बत, तीन बच्चियों को घर पर छोड़कर भागी…