8 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Padmavat controversy: विंध्य में फिल्म पद्मावत का जबरदस्त विरोध, जानिए करणी सेना ने क्या कहा

करणी सेना किया विरोध प्रदर्शन, ज्ञापन भी सौंपा

2 min read
Google source verification
Protest against Padmavat movie in Vindhya

Protest against Padmavat movie in Vindhya

सीधी। फिल्म पद्मावत का विंध्य में भी जबरदस्त विरोध हो रहा है। मंगलवार को सीधी में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना ने इसके प्रदर्शन पर रोक लगाने की मांग को लेकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान करणी सेना के पदाधिकारियों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए संजय लीला भंसाली के विरुद्ध नारेबाजी की।

प्रशासन को आगाह किया कि हमारी भारतीय संस्कृति के इतिहास में हिंदुस्तानी सभ्यता में स्त्री द्वारा अपने सतित्व और मान कि रक्षा करने वाली नारी का उदाहरण महासती रानी पद्मावती पर बनी विवादित फिल्म को प्रदर्शित न किया जाए। साथ ही चेतावनी दी गई है कि यह विवादित फिल्म नहीं चलाने दी जाएगी।

रीवा में नहीं बन पाई सहमति
रीवा के मल्टीप्लेक्स और टॉकीज के लिए फिल्म पद्मावत के डिस्ट्रीब्यूटर ने फिल्म लगाए जाने की सहमति नहीं दी है। इस कारण यह फिल्म प्रदर्शित नहीं होगी। पुलिस अधीक्षक ललित शाक्यवार ने बताया है कि सुप्रीम कोर्ट का निर्देश है यदि सिनेमाघरों में फिल्म लगाई जाती है तो सुरक्षा के इंतजाम किए जाएंगे।

पन्ना में नहीं होगी रिजीज
पन्ना में कुमकुम टॉकीज के संचालक पुष्पराज सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्ममावत रिलीज नहीं होगी। अभी तक सामाजिक संगठनों से सहमति नहीं बन पाई है। जिले में सिर्फ एक ही टॉकीज है। इसलिए खतरा नहीं मोड़ लिया जा सकता है।

ये लोग रहे मौजूद
विरोध प्रदर्शन के दौरान मुख्य रूप से राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह , युवा क्षत्रिय महासभा संभागीय उपाध्यक्ष अंकित सिंह, युवा क्षत्रिय महासभा अध्यक्ष शिवांकु सिंह, सचिन सिंह बघेल तहसील अध्यक्ष चुरहट, सूरज सिंह परिहार जिला संजयोक, राहुल सिंह चौहान उपाध्यक्ष, प्रतीक सिंह परिहार सचिव, आकाश सिंह चंदेल तहसील अध्यक्ष मझौली, गगन सिंह, विवेक सिंह, आरबी सिंह, रवी, डब्ब, दुरधर्स सिंह, रावेंद, अनुभव, जज्जे, सुमित चौहान, विनीत चौहान, दीपक बघेल, दीपक चंदेल सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

पन्ना-रीवा में भी प्रदर्शन
फिल्म पद्मावत का पन्ना और रीवा में विरोध प्रदर्शन किया गया। यहां भी लोगों ने जिला प्रशासन को ज्ञापन देकर इसके प्रदर्शन पर रोक लगाने की मांग की है। हालांकि, पन्ना में कोई टाकीज न होने की स्थिति में प्रदर्शन की स्थिति नहीं बनी, लेकिन कारणी सेना के प्रमुख ने कहा प्रदेश में कहीं भी इसका प्रदर्शन नहीं किया जाना चाहिए।