16 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रीवा-सीधी रेल लाईन की समीक्षा बैठक संपन्न

रेलवे भू-अर्जन का कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करें- सांसद
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सीधी

•

image

Manoj Kumar Pandey

•

Updated: 23 Oct 2019, 8:54 PM IST

Review meeting of Rewa-Sidhi railway line concluded

Review meeting of Rewa-Sidhi railway line concluded

सीधी। रीवा-सीधी नई रेल लाईन की समीक्षा करते हुए सांसद रीति पाठक ने रेलवे भू-अर्जन संबंधी कार्यों को निर्धारित समय-सीमा के अंदर पूर्ण करने के लिए कहा है। सांसद ने रेलवे के अधिकारियों को निर्माण कार्यों में प्रगति लाने के भी निर्देश दिए हैं। रीवा-सीधी रेल लाईन में सीधी जिले के 91 ग्राम प्रभावित हैं जिनमें से 64 भू-अर्जन का कार्य पूर्ण हो गया। शेष 26 गा्रमों में धारा-11 की कार्रवाई तथा एक ग्राम में धारा-21 की कार्रवाई प्रचलन में है।
कलेक्टर रवींद्र कुमार चौधरी ने भू-अर्जन की कार्रवाई निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के लिए उपखंड अधिकारियों को निर्देशित किया है। उन्होने भू-अर्जन की राशि प्रभावित किसानों के खातों में अविलंब स्थानांतारित करने के निर्देश दिए है। इसके साथ ही कलेक्टर ने भू-अर्जन उपरांत जमीन का नामांतरण रेलवे के नाम करने के निर्देश संबंधित उपखंड अधिकारियों को दिए हैं। कलेक्टर ने रेलवे से प्राप्त राशि का उपयोगिता प्रमाण पत्र तथा भू-अर्जन संबंधित अभिलेखों की सत्यापित प्रति रेलवे के अधिकारियों को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत एबी सिंह, वनमंडलाधिकारी बृजेंद्र झा, अपर कलेक्टर डीपी वर्मन, उपमुख्य अभियंता (निर्माण) पश्चिम मध्य रेलवे जबलपुर दीपक मुके, उपखंड अधिकारी चुरहट राजेश मेहता, सिहावल आरके सिन्हा, गोपदबनास सुधीर कुमार बेक, अभियंता पश्चिम मध्य रेलवे एके शर्मा सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।