24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

VIDEO: बेटियों के साथ छत पर सो रही थी बेवा मां, नीचे से 25 तोला सोना, 80 पुराने सिक्के व नगदी ले उड़े चोर

सीकर/फतेहपुर. राजस्थान के सीकर जिले के फतेहपुर कस्बे के कारंगा गांव में बीती रात चोर एक बड़ी चोरी को अंजाम दे गए।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सीकर

•

image

Sachin Mathur

•

Updated: 4 Jul 2021, 3:54 PM IST

बेटियों के साथ छत पर सो रही थी बेवा मां, नीचे से 25 तोला सोना, 80 पुराने सिक्के व नगदी ले उड़े चोर

बेटियों के साथ छत पर सो रही थी बेवा मां, नीचे से 25 तोला सोना, 80 पुराने सिक्के व नगदी ले उड़े चोर

सीकर/फतेहपुर. राजस्थान के सीकर जिले के फतेहपुर कस्बे के कारंगा गांव में बीती रात चोर एक बड़ी चोरी को अंजाम दे गए। चोर बस स्टैंड के पास स्थित लक्ष्मीकंवर के मकान से करीब 15 लाख के सोने- चांदी के गहने चुरा ले गए। घटना के दौरान लक्ष्मीकंवर अपनी बेटी व दो नातिन के साथ छत पर सो रही थी। सुबह पांच बजे उठकर नीचे आने पर घर के ताले टूटे हुए मिले। अंदर देखा तो सामान बिखरा हुआ व गहने गायब मिले। पीडि़ता के मुताबिक चोर सोने की पांच तोले की पायजेब, सोने का बाजू, बंगड़ी, दो सोने की चैन, लॉकेट, मंगलसूत्र, बाली व अंगूठी सहित 25 तोला सोना, चांदी के 80 पुराने सिक्के व 60 हजार रुपए नगदी उड़ा ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना कर जांच शुरू कर दी है।

पहले पड़ौस के मकान में पहुंचे चोर, सीसीटीवी में हुए कैद
मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का मुआयन कर नजदीकी घर के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। जिसमें पांच चोर रात करीब 2 बजकर 15 मिनट पर पहले उसी घर में घुसते दिखे। जहां करीब 20 मिनट तक चोरी के प्रयास में असफल रहने के बाद वे उस घर से बाहर निकले। इसके बाद उन्होंने लक्ष्मी कंवर के मकान को निशाना बनाया। चोरों को पकडऩे के लिए पुलिस अन्य नजदीकी सीसीटीवी कैमरों के अलावा टोल नाकों के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है।

पति की मौत, कल ही निकलवाए थे रुपए
जानकारी के अनुसार लक्ष्मीकंवर के पति की मौत हो चुकी है। दो बेटे भी बाहर रहते हैं। ऐसे में वह अकेली ही बेटियों के साथ रहती है। पीडि़ता के मुताबिक चोरी हुई 60 हजार रुपए की राशि भी उसने शनिवार को ही बैंक से निकलवाई थी। जो उसके बेटे ने भिजवाई थी।

रो- रो कर बुरा हाल
घटना के बाद लक्ष्मी कवंर का रो- रो कर बुरा हाल हो गया। पुलिस के पूछने पर भी वह बुरी तरह रोने लगी। उसका कहना था कि चोरों ने उसकी जिंदगीभर की कमाई लूट ली। काफी तसल्ली देने के बाद वह घटना का ब्योरा दे पाई।