8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Gang Rape: 16 साल की किशोरी के साथ सामूहिक बलात्कार, दो दोस्तों ने मिलकर बनाया शिकार

सीकर/जीणमाता. राजस्थान के सीकर जिले के जीणमाता थाना इलाके में 16 वर्षीय नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सीकर

•

image

Sachin Mathur

•

Updated: 11 Dec 2022, 12:48 PM IST

16 साल की किशोरी के साथ सामूहिक बलात्कार, दो दोस्तों ने मिलकर बनाया शिकार

16 साल की किशोरी के साथ सामूहिक बलात्कार, दो दोस्तों ने मिलकर बनाया शिकार

सीकर/जीणमाता. राजस्थान के सीकर जिले के जीणमाता थाना इलाके में 16 वर्षीय नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि दो आरोपियों ने मिलकर नाबालिग को हवस का शिकार बनाया। बाद में जब वे भागने लगे तो आवाज सुनकर आए परिजनों ने दोनों को पीछा कर पकड़ लिया। मामले में पीडि़ता की रिपोर्ट पर पुलिस ने पोक्सो एक्ट में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ये है मामला

थानाधिकारी रामावतार ने बताया कि इलाके की रहने वाली एक 16 वर्षीय नाबालिग ने अपने पिता के साथ थाने में उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज करवाई है की तोशिफ नाम का एक युवक पिछले कुछ दिनों से उसे बार-बार फोन कर रहा था। फोन पर वह उसे विदेश घुमाने की बात कह कर बहला फुसला रहा था। पीडि़ता ने आरोपी को फोन करने से मना भी कर दिया। पर वह नहीं माना। इसके बाद आरोपी अपने दो साथियों के साथ शुक्रवार रात को उसके घर के बाहर आ गया और उसे फोन कर बाहर बुलाने लगा। इस पर भी पीडि़ता ने उसे मना कर दिया। लेकिन बाद में आरोपी उसका मुंह दबा कर उसे पड़ोस के मकान में ले गया। जहां पहले से उसका एक साथी मौजूद था। दोनों ने मिलकर इसके बाद बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया। पीडि़ता के चिल्लाने पर आरोपी उसका मुंह दबा कर वहां से ले जाने लगे। पर पीडि़ता के जोर से शोर-शराबा करने पर आरोपी भागने लगे। पर तब तक आवाज सुनकर परिजन वहां पहुंच गए और आरोपियों का गाड़ी से पीछा कर उन्हें पकड़ लिया। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। शनिवार को पुलिस ने पीडि़ता की ओर से दी गई रिपोर्ट पर पोक्सो एक्ट में मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच दांतारामगढ़ डिप्टी जाकिर अख्तर कर रहे हैं।