10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दर्जनों बोरों में 9 क्विंटल अवैध मादक पदार्थ जब्त, चार आरोपित हुए गिरफ्तार

मादक पदार्थो की तस्करी करने वाले चार लोगों को दो कारों व दर्जनों मादक पदार्थो के बोरों के साथ खंडेला पुलिस ने गुरुवार को पकड़ी है
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सीकर

•

image

Vishwanath Saini

•

Updated: 23 Jun 2018, 11:04 AM IST

criminal arrested

दर्जनों बोरों में 9 क्विंटल अवैध मादक पदार्थ, चार आरोपित हुए गिरफ्तार

खंडेला. मादक पदार्थो की तस्करी करने वाले चार लोगों को दो कारों व दर्जनों मादक पदार्थो के बोरों के साथ खंडेला पुलिस ने गुरुवार को पकड़ी है। कारों की तलाशी में दर्जनों बोरों में डोडा, पोस्त का अफीम मिला चूरा तथा खसखस के चूरे की भरे बोरे जब्त किए है। थानाधिकारी रामकिशोर ने बताया कि गुरुवार को एसपी के निर्देशानुसार चोरी, लूट व नकबजनी की वारदातों की रोकथाम हेतु सघन नाकाबंदी की गई थी। इस दौरान पाटन, नीमकाथाना सदर व थोई पुलिस को गच्चा देकर दो लग्जरी कारों में आरोपियों के भागने की सूचना मिली जिस पर खंडेला पुलिस ने कांवट रोड पर सामने से आरोपियों की कार को रोकने का प्रयास किया पर आरोपियों ने कार को नहीं रोकी। बेरिकेट से टकराने पर कार के चालक ने नियंत्रण खो दिया और कार सडक़ के नीचे उतर गई।


कार में सवार दोनों आरोपी कार छोडकऱ भाग निकले।पुलिस ने पीछा कर उन्हें पकड़ लिया गया। दूसरी कार इस दौरान निकल गई जिसे भी आधे घंटे के बाद पीछा कर पकड़ लिया गया। दोनों कारों की तलाशी के बाद उनमें से करीब 9 क्वि. मादक पदार्थ के बोरे मिले। इन बोरों में 4.59 क्वि. डोडा, पोस्त का अफीम मिला चूरा तथा शेष खसखस का चूरा मिला। चारों आरोपियों से पूछताछ की गई तो उन्होंने अपने नाम राजेन्द्र, मानवेन्द्र, बलविन्द्र उफ विक्की तथा भूपेन्द्र निवासी पटियाला पंजाब का होना बताया। चारों आरोपी ये मादक पदार्थों की खेप नसीराबाद से लाकर पटियाला पंजाब लेकर जा रहे थे। चारों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया जहां से उन्हें तीन दिन के पुलिस रिमांड पर सौंपा गया है।

पानी की खातिर महिला की जान गई
अजीतगढ़. थाना क्षेत्र के गांव किशोरपुरा में शुक्रवार रात 8:30 बजे कुएं पर पानी लेने गई एक महिला का पैर फिसल गया। इससे वह कुएं में गिर गई और उसकी मौत हो गई। थाना प्रभारी हिम्मत सिंह ने बताया कि थानागाजी निवासी सुगना देवी रेगर (30) अपने पीहर किशोरपुरा आई हुई थी। वह कुएं पर पानी भरने गई थी। अचानक पैर फिसलने से वह कुएं में गिर गई। सूचना पर पहुंचे लोगों की भीड़ इक_ी हो गई। सूचना पर पहुंची अजीतगढ़ पुलिस ने लोगों की सहायता से 1 घंटे में लोरिंग मशीन से शव को बाहर निकाला। शव को अजीतगढ़ के सरकारी अस्पताल में रखवाया गया है। शनिवार सुबह शव का पोस्टमार्टम होगा।