18 जून 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पत्थर से सिर कुचलकर अधेड़ व्यक्ति की हत्या,पहाड़ी पर मिला शव

पुलिस के अनुसार राजस्थान के गांव ढोसी के पास पहाड़ी पर सुबह एक व्यक्ति का शव मिला था।

2 min read
Google source verification
saharanpur news

murder

नारनौल. जिला के अंतिम छोर पर स्थित गांव थाना में एक अधेड़ के सिर पर पत्थर मारकर उसकी हत्या कर दी गई है। पुलिस के अनुसार राजस्थान के गांव ढोसी के पास पहाड़ी पर सुबह एक व्यक्ति का शव मिला था। ढोसी की पहाड़ी पर कुकर कुंड के पास ग्रामीणों ने सुबह देखा तो वहां एक लाश पड़ी मिली। इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने लाश की पहचान गांव थाना निवासी रामअवतार हलवाई(60) के रूप में की। घटना के बाद पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा घटना की जानकारी ली। परिजनों के अनुसार राम अवतार 20 जून की सुबह राजस्थान के गांव ढोसी में किसी समारोह में हलवाई के काम के लिए कहकर गया था। अगले दिन सुबह जब कुछ लोग मंदिर में पक्षियों के लिए दाना डालने के लिए आए तो उन्होंने वहांं एक शव पड़ा देखा। इसकी जानकारी उन्होंने गांव के अन्य लोगों को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव बरामद कर परिजनों की शिकायत पर महंत के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है।


हत्या कर महंत का शव फैंका
नारनौल . जिले के गांव नायन के पास सडक़ किनारे एक खेत में सरजीत दास बैरागी (52) का शव बरामद किया गया है। पुलिस के अनुसार राजस्थान की सीमा के साथ के खेत में महंत का शव मिला है। जिसकी पुलिस जांच कर रही है कि उक्त शव यहां पर कैसे आया। उक्त महंत राजस्थान के बहरोड तहसील के गांव गुजरवास में नौ दुर्गा माता के मंदिर में महंत था। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। इस मामले में परिजनों ने हत्या की आशंका व्यक्त करते हुए इस मामले की जांच की मांग की है। परिजनों का आरोप है कि महंत की हत्या कर उसके शव को यहां फेंका गया था। पुलिस ने शव को देखा तो उसके शरीर पर अनेक जगह चोट के निशान है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।