19 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सीकर: फिर से चला यूआईटी का डंडा, दो मैरिज गार्डन सीज, लेकिन २ घंटे बाद ही हुआ कुछ ऐसा, खबर पढ़कर आप भी चौंक जाएंगे…

यूआईटी की टीम ने शहर में स्थित मैरिज गार्डन पर कार्रवाई करते हुए 2 मैरिज गार्डन को सीज कर दिया है।

2 min read
Google source verification

image

Vishwanath Saini

Aug 05, 2017

सीकर.

कृषि भूमि पर संचालित दो मैरिज गार्डन को यूआईटी टीम ने शुक्रवार को सीज कर दिया है। मैरिज गार्डन संचालकों के दो घंटे बाद ही शपथ पत्र पेश करने पर सील खोल दी गई। यूआईटी सचिव रामनिवास जाट ने बताया कि मिलन मैरिज गार्डन व आरके मैरिज गार्डन को सीज किया गया था। उन्होंने बताया कि यूआईटी क्षेत्र में कृषि भूमि पर बने अन्य मैरिज गार्डनों के खिलाफ भी जल्द कार्रवाई की जाएगी।
सीज मैरिज गार्डन संचालकों ने शपथ पत्र पेश कर एक सप्ताह का समय मांगा है। इसलिए उनकी अपील को सुनते हुए सील खुलवा दी है। मैरिज गार्डन संचालकों ने भूमि रूपान्तरण के लिए जमानत के तौर पर कुछ राशि भी जमा कराई है। यूआईटी सचिव ने बताया कि एक सप्ताह में भूमि रूपान्तरण नहीं कराने पर दोबारा से कार्रवाई की जाएगी।

Must read:

कड़वे प्रवचन: बच्चे को संस्कार नहीं दिए तो वह आतंकवादियों से भी खतरनाक बन सकता हैं..

यूआईटी ने कराया सर्वे


यूआईटी ने कृषि भूमि पर व्यावसायिक कार्य करने वालों की सूची तैयार करा ली है। इसके तहत पहले चरण में मैरिज गार्डन के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। अगले चरण में स्कूल व कॉलेज पर कार्रवाई की जाएगी।

Must read:

सीकर: पुलिस की तैयारी करने वाला युवक गैंग बनाकर करता था चोरियां, पुलिस की ही तैयारी करने वाले दूसरे युवक ने पकड़वाया, खबर पढ़कर जानें पूरी कहानी..

सूची तैयार है...

कृषि भूमि का व्यावसायिक उपयोग करने वालों की सूची तैयार की है। इसके तहत दो मैरिज गार्डन के खिलाफ सीज की कार्रवाई की गई। मैरिज गार्डन संचालकों के शपथ पत्र देने की वजह से शाम को सील खोल दी गई। अन्य संस्थानों के खिलाफ जल्द कार्रवाई की जाएगी। -रामनिवास जाट, सचिव, यूआईटी, सीकर

पहले भी हो चुकि है कार्रवाई

शहर में मैरिज हाल पर पहले भी कार्रवाई हो चुकि है। कार्रवाई के दौरान कई मैरिज गार्डनों को सीज किया गया था। लेकिन विरोध के बाद फिर से मैरिज गार्डन को शुरू कर दिया गया।