जयपुर से आते समय बाजौर रास्ते में शाहपुरा, पावटा, कोटपुतली में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होते हुए दोपहर एक बजे पदमा की ढाणी हसामपुर बार्डर पर पहुंचेंगे। यहां से बोपिया स्टैंड, हसामपुर स्टैंड, छाजा की नांगल स्टैण्ड, बल्लुपूरा नहर स्टैण्ड, राजपुरा स्टैण्ड, पाटन, न्योराणा तिबारी, डोकण, रायपुर मोड़, भराला स्टैण्ड, बाईपास तिराया खादरा, बड़ीया मोड़, गावड़ी मोड़ सहित अनके जगहों पर स्वागत किया जाएगा। इसके बाद शाम 4.30 बजे मनुहार पैराडाइज स्वागत कार्यक्रम होगा। जिसमें सभी वर्तमान व पूर्व जिला परिषद सदस्य, प्रधान, उपप्रधान, पंचायत समिति सदस्यए, वार्ड पार्षद व सभी मण्डल व मोर्चो अध्यक्ष पदाधिकारी व सम्पूर्ण कार्यकारिणी, भाजपा विचारधारा के सरपंच, पंच, कार्यकर्ताओं व आमजन को आमंत्रित किया।