परिजनों ने बताया कि संदीप ने आत्महत्या के लिए बिजली निगम के सहायक अभियन्ता सूरजगढ़ सुरेन्द्र धनकड़ को जिम्मेदार बताया है। सुसाइड नोट के दो पेज में सहायक अभियन्ता पर आरोप लगाये हैं। परिजनों का आरोप है कि संदीप को बिना वजह निलंबित कर दिया गया। निलंबन काल में भी उसे काम में लिया जाता रहा। परिजनों के साथ गांव के भी कई लोग थाने पहुंचे और सहायक अभियंता के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इस दौरान गांव के परमानन्द बुडानियां, अनिल कुमार रणवा, राकेश धायल, उमराव, जयप्रकाश, विवेक, सहित करीब पांच दर्जन लोग उपस्थित थे।