3 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भारत बंद LIVE : सीकर के नीमकाथाना से आई बड़ी खबर, जिले में इंटरनेट सेवा पर पाबंदी, पूरे शहर में धारा 144 लागू

जिला कलेक्टर नरेश कुमार ठकराल ने आदेश जारी कर आज रात्रि 10 बजे तक इंटरनेट से

2 min read
Google source verification
flage march police in neem ka thana bharat bandh

सीकर.

एससी/एसटी एक्ट में संशोधन को लेकर विभिन्न संगठनों की ओर से मंगलवार को भारत बंद के दौरान सीकर जिला भी स्वैच्छिक बंद रहा। जिले में पिछले बार हुए उपद्रव के बाद जिला प्रशासन गंभीर नजर आ रहा है। जिला कलेक्टर नरेश कुमार ठकराल ने आदेश जारी कर जिले में इंटरनेट सेवा पर पाबंदी लगा दी। हालांकि जिले में अभी शांति बनी हुई है। 2 अप्रेल को जिले के नीमकाथाना में हुए उपद्रव को गंभीरता से लेते हुए जिला प्रशासन ने शहर में धारा 144 लागू कर दी। इसके अलावा शहर में चप्पे-चप्पे पर पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है।

सीकर शहर-
शहर में विभिन्न संगठनों की ओर आज बंद के ऐलान के बाद बाजार पूर्णतया बंद है। पुलिस चप्पे-चप्पे पर पहरा दे रही है। जिला कलेक्टर नरेश कुमार ठकराल ने आदेश जारी कर आज रात्रि 10 बजे तक इंटरनेट सेवा पर रोक लगा दी है।

नीमकाथाना-
जिले के नीमकाथाना में सर्व समाज व व्यापारियों ने सांकेतिक बाजार बंद रखे हुए है। 2 अप्रेल को भीम सेना के आह्वान पर भारत बंद के दौरान हुए उपद्रव के बाद कलेक्टर के आदेश पर एसडीएम ने पूरे शहर में धारा 144 लागू कर दी। कपिल मंडी व खेतड़ी मोड़ पर पुलिस जाप्ता मौजूद है। 2 अप्रेल को इन्हीं जगह भीम सेना ने पुलिस की गाड़ी समेत 5 वाहनों को फूंका था। शहर में किसी भी संगठन द्वारा रैली व विरोध नहीं किया जाएगा।

अजीतगढ़-
अजीतगढ़ में भी सर्व समाज व व्यापारियों ने प्रतिष्ठान बंद किए हुए है। दुकान बंद को लेकर किसी पर दबाव नहीं बनाया जाएगा। 2 अप्रेल को भारत बंद के दौरान तोड़-फोड़ व मारपीट के विरोध में बंद रखा गया है।

पलसाना-
पलसाना में आरक्षण पर समीक्षा की मांग को लेकर भारत बंद के समर्थन में पलसाना कस्बा पूर्णतया बंद है। दोपहर बाद नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा जाएगा।

जीणमाता-
भारत बंद को लेकर शक्तिपीठ जीणधाम का बाजार स्वत पूर्णतया बंद है। आरक्षण की समीक्षा के लिए व्यापारियों ने किया बन्द।

श्रीमाधोपुर
श्रीमाधोपुर कस्बा शांतिपूर्ण बंद। पुलिस थाना अधिकारी राजेंद्र रावत स्वयं संभाल रहे हैं शांति व्यवस्था

बड़ी खबरें

View All

सीकर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग