सादुलपुर. राजस्थान के चूरू जिले के सादुलपुर थाना इलाके में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसमें एक विवाहिता के साथ बहुत नाइंसाफी हुई है। उसे काम के बहाने से सादुलपुर लाया गया और फिर दुष्कर्म किया गया। इतना ही नहीं बल्कि दुष्कर्म के बाद यह विवाहिता तीन बार बिकी। मानव तस्करी, दुष्कर्म करने तथा एक मासूम बच्चे के अपहरण या हत्या की आशंका जताते हुए पीडि़ता ने मंगलवार को थानाधिकारी को लिखित शिकायत कर मामला दर्ज करने की मांग की है।