scriptशादी में सात फेरों के बाद ऐसे हुई दुल्हन की मौत, डोली की जगह अर्थी उठी तो रो पड़ा पूरा गांव | Bride Dies After phere in ajitgarh sikar | Patrika News

शादी में सात फेरों के बाद ऐसे हुई दुल्हन की मौत, डोली की जगह अर्थी उठी तो रो पड़ा पूरा गांव

locationसीकरPublished: Oct 30, 2017 06:21:59 pm

Submitted by:

vishwanath saini

यह दर्दनाक घटना राजस्थान के सीकर के अजीतगढ़ थाना इलाके के गांव बुरजा की ढाणी की है।

marriage news sikar
अजीतगढ़. दोनों दुल्हन बहनें बाबूल के घर से विदा हो गई। गम बस इस बात का है कि एक बहन डोली में सवार होकर ससुराल गई तो दूसरी की अर्थी उठी है। ऐसा गमगीन माहौल देखकर गांव में कोई भी अपने आंसू नहीं रोक पाया। यह दर्दनाक घटना राजस्थान के सीकर के अजीतगढ़ थाना इलाके के गांव बुरजा की ढाणी की है।
दो बहनों की थी शादी

-बुरजा की ढाणी निवासी कजोड़ मल बलाई की दो बेटी कौशल्या व सन्तोष की रविवार को शादी थी।
-दोनों बहनों की बारात गांव चिमनपुरा से आई थी।
-रविवार को शादी की तमाम रस्में खुशी-खुशी से सम्पन्न हो गई थी।
-रात को सात फेरों के बाद सन्तोष (19) की तबीयत खराब हो गई।
-दुल्हन संतोष की तबीयत खराब होने पर परिवार में हडक़म्प मच गया।
-उसको तुरंत अजीतगढ़ के निजी अस्पताल में ले जाया गया।
-वहां पर उपचार के दौरान दुल्हन संतोष की मौत हो गई।
-मौत के बाद दुल्हन का शव परिजन बुरजा की ढाणी ले आए।
sikar marriage
एक तरफ डोली, दूसरी तरफ अर्थी
दो बहनों की शादी एक साथ होने के कारण सोमवार सुबह गमगीन माहौल में दूसरी बेटी कौशल्या को सुसराल के लिए विदा किया गया। इसी दौरान छोटी बेटी संतोष की अर्थी उठी। बताया जा रहा है कि संतोष पिछले सात माह से बुखार से पीडि़त थी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो