सीकर. काकी खिलौने वाली, सरिता का जन्म दिन, स्कूल की सजावट, हमारे मांड़ने, मालपुओं का बंटवारा, बारात का स्वागत सरीखे पाठ सुनने में हिंदी विषय के लगते हैं, लेकिन प्रदेश में प्राथमिक कक्षाओं के पाठ्यक्रम में हुए बदलाव के तहत ये अध्याय गणित विषय में पढ़ने को मिलेंगे। दरअसल, नए पाठ्यक्रम में गणित को आसानी से समझाने के लिए उसे खेल व संवाद शैली में तैयार किया गया है। जिसमें हर चीज समझाने के लिए चित्रों का सहारा भी लिया गया है। इससे कठिन माना जाने वाला ये विषय भी रोचक व सरल हो गया है। हालांकि शिक्षकों की मानें तो प्राथमिक कक्षाओं का अंग्रेजी का पाठ्यक्रम पहले से कुछ कठिन हो गया है।