6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अब सीकर में नही फैलेगी गंदगी, NGO ने निकाला ये तोड़

इसके बाद वार्ड 40, मोमिनपुरा में हो रहे गंदे पानी में केमिकल डालकर उसमें जमा गंदगी का निस्तारण किया गया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सीकर

•

image

Vishwanath Saini

•

Updated: 14 Mar 2018, 3:47 PM IST

fatehpur

फतेहपुर. नगर पालिका क्षेत्र में नालियों में व अन्य जगह हो रहे कचरे के निस्तारण करने के लिए स्वयंसेवी संस्था के द्वारा सोमवार को डेमो दिया गया। भाजपा नेता मधूसुदन भिंडा ने शुभारंभ किया। ईओ नवनीत कुमार ने बताया कि द आर्ट ऑफ लिविंग एनजीओ शहर में प्लास्टिक की थैलियां व अन्य कचरा घर घर से एकत्र करेगा। उसके बाद उनका निस्तारण किया जाएगा। शहर को साफ व स्वच्छ रखने के लिए पालिका एनजीओ से समझौता कर रही है। एनजीओ निशुल्क सेवाएं देगा। एनजीओ के प्रतिनिधि ने पंचमुखी बालाजी मंदिर के पास नाले में केमिकल का छिडक़ाव कर जमे हुए कचरे का डिस्पोजल करके दिखाया। इसके बाद वार्ड 40, मोमिनपुरा में हो रहे गंदे पानी में केमिकल डालकर उसमें जमा गंदगी का निस्तारण किया गया।


पंडित दीनदयाल उपाध्याय शेखावाटी विश्वविद्यालय की परीक्षा में पत्नी की जहां परीक्षा, वहां पति को लगाया वीक्षक


मोमिनपुरा में एनजीओ प्रतिनिधि मनोज शर्मा ने कहा कि घर से निकलते समय पानी बदबू नहीं मारता है, लेकिन नाले में जाने के बाद वह बदबूदार हो जाता है, इसके लिए जिम्मेदार हम ही है। उन्होंने कहा कि पॉलिथीन सबसे ज्यादा नुकसान करती है। इससे नाले भी रुकते व प्रदूषण फैलने के कारण बदबू भी आती है। इससे कई प्रकार की बीमारियां फैलती हैं। उन्होंने कहा कि घर में सभी प्रकार की पॉलिथीन एक जगह एकत्रित करें। इसके बाद सात दिन में एक बार एनजीओ की टीम आकर उक्त पॉलीथीन के कचरे को एकत्र कर लेगी।


sikar : स्कूटी सवार युवकों ने दिनदहाड़े बुजुर्ग महिला के साथ की ऐसी हरकत, देखने वाले रह गए दंग

एनजीओ अपने स्तर पर पॉलिथीन का डिस्पोजल करेगा। इस दौरान मोहल्ले वासियों ने नगर पालिका के अधिकारियों से मौहल्ले में व्याप्त गंदगी दूर करवाने की मांग की। इस दौरान भाजपा जिलामंत्री इस्लाम खां, पार्षद रामावतार रूंथला, पंचायत समिति सदस्य विकास भास्कर, ईओ नवनीत कुमार, एईएन देवेन्द्र कुमार, कनिष्ठ अभियंता रियाज अहमद , लेखाधिकारी राजकुमार रिणवां सहित कई लोग मौजूद थे।